{"_id":"68caed3e0ed834a31107e101","slug":"three-days-are-over-shopkeepers-will-open-their-establishments-from-today-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144397-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन दिन का समय पूरा, आज से दुकानदार खोलेंगे अपने प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन दिन का समय पूरा, आज से दुकानदार खोलेंगे अपने प्रतिष्ठान
विज्ञापन
सिरसा। एडीसी विरेंद्र सेहरावत के साथ बैठक करते हुए व्यापारी व चेयरमैन वीर शांति स्वरूप । संवाद
सिरसा। पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा की अध्यक्षता में एडीसी विरेंद्र सहरावत से मिलने पहुंचे। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुमित गुप्ता ने कहा कि उनका तीन दिन का अल्टीमेटम आज पूरा हो गया है। वीरवार से सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे।
अगर जल्द इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द व्यापारिक संगठनों से मिलकर संघर्ष की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। वहीं बैठक में हिसार से प्रदूषण विभाग के अधिकारी सुनील श्योराण व सिरसा नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भी पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल में पैकेजिंग एसोसिएशन के जिला प्रधान सुमित गुप्ता, विक्की फुटेला, उमंग मेहता, मोनू फड़िया, किराना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा मौजूद रहे। प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने बताया कि एडीसी के साथ काफी देर तक बैठक चली हैं और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रशासन का रुख व्यापारियों के प्रति सकारात्मक है। नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने मध्यस्थता करते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि व्यापारियों के साथ किसी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। वे अधिकारियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान तलाशकर व्यापारियों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे।