फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three cases of stubble burning were found, and FIRs were filed against farmers.

Sirsa News: पराली जलाने के तीन मामले मिले, किसानों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three cases of stubble burning were found, and FIRs were filed against farmers.
जोधका में जलाई गई पराली और मौके पर मौजूद अधिकारी। स्राेत : कृ​षि विभाग - फोटो : टूंडला के स्टेशन रोड मुख्य बाजार में लोगों की भीड़ से जाम के हालात संवाद
रानियां ।गांव जोधकां व रानियां में शनिवार शाम को पराली जलाने की तीन लोकेशन मिलीं कृषि विभाग व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई और रिपोर्ट तैयार की है। छोटी दिवाली पर प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) 44 अंक बढ़कर 56 से 100 पहुंच गया।
विज्ञापन


जोधका में दो एकड़ में पराली के अवशेष जलाने पर किसान सूरजाराम पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। जोधकां के बहादर सिंह की ओर से एक एकड़ में पराली जलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। रानियां में भी एक एकड़ जमीन पर पराली जलाने मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में पांच किसानों पर एफआईआर पराली जलाने को लेकर दर्ज हो चुकी है और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

---


हरसेक ने उठाई आगजनी की लोकेशन

अधिकारियों के अनुसार हरसेक से आगजनी की लोकेशन प्राप्त हुई थी। इन लोकेशन के आधार पर ही मौके पर अधिकारी पहुंचे थे। किसानों के खेतों में पराली जलाए जाने के अवशेष मिले है। एक किसान ने अपने खेतों की बुहाई कर ली थी, उसके बाद भी अवशेष वहां पर मिट्टी में पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


पराली जलाने की तीन लोकेशन मिलीं। दो जोधकां और एक रानियां से प्राप्त हुई थी। तीनों लोकेशन की जांच के बाद किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि किसान जागरूक हो और पराली न जलाए। हरिप्रसाद, एसडीओ, पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड।

---




सेटेलाइट से गांव जोधकां और रानियां के खेतों में पराली में आगजनी के तीन मामले सामने आए है। विभागीय व कोर्ट के आदेशानुसार वीडियो ग्राफी व फोटोग्रॉफी की गई है। किसानों पर एफआईआर करवाई गई है। किसानों से अपील है कि आग पराली को न लगाए, अभी तक तो गेंहू का सीजन भी शुरू नहीं हुआ है। आग लगाने से किसानों का ही नुकसान है, रेड एंट्री के बाद किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ वह नहीं ले पाएंगे।
डॉ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक कृषि विभाग

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed