फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three arrested including the main accused who attacked farmer leader Bharukheda

किसान नेता भारूखेड़ा पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including the main accused who attacked farmer leader Bharukheda
सिरसा। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

22 अगस्त को घर से खेत की तरफ जा रहे हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा पर कई लोगों ने लाठी, डंडे, तेजधार हथियार व पिस्तौल के साथ हमला कर दिया था। इसमें उनकों गंभीर चोटें आईं। अब किसान नेता का इलाज चल रहा है। किसान नेता की पत्नी मनीता महेश्वरी की शिकायत पर पुलिस पर तीन नामजद सहित 13 के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमित सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुमित, मनींद्र और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा से मारपीट किए जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष रहे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जमीन विवाद को लेकर मुख्य आरोपी ने साथियों से साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed