फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Three accused of attack arrested, weapon and car used in the crime recovered

Sirsa News: हमला करने के तीन आरोपी गिरफतार, वारदात में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three accused of attack arrested, weapon and car used in the crime recovered
ओढां। गांव घुकांवाली में पांच माह पहले गाड़ी सवार कुछ लोगों की ओर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर हमला करने मामले में ओढां पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों गांव घुकांवाली निवासी जसवीर सिंह उर्फ बब्बू व अमृतपाल उर्फ जैलदार और गांव जगमालवाली निवासी जसकरण सिंह उर्फ करणी के पास से वारदात में प्रयुक्त दो धारदार हथियार, एक डंडा व कार बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह उर्फ बब्बू को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य दो आरोपियों जसकरण सिंह उर्फ करणी व अमृतपाल उर्फ जैलदार को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि 2 मार्च 2025 को रंजिश के चलते गांव घुकांवाली में एक किराने की दुकान के निकट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना व युद्धवीर सिंह उर्फ बीरू निवासी गांव घुकांवाली पर एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने धारदार हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया था। ओढां पुलिस ने 4 मार्च को घायल मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के बयान पर जसवीर सिंह उर्फ बब्बू व कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed