{"_id":"5b0e4288e8bc1666ad6556438b5ac338","slug":"threatened-to-throw-acid-on-schoolgirl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी
sirsa
Updated Sat, 23 Aug 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा सिरफिरे आशिक के एसिड अटैक से बच गई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सिरसा निवासी छात्रा सीडीएलयू में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। उसने महिला अधिवक्ता के समक्ष दिए अपने बयान में बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला एक युवक काफी समय से उसे तंग कर रहा है।
विज्ञापन
कभी उसका हाथ पकड़ लेता है तो कभी पीछा करता रहता है। उसकी हाल ही में सगाई हुई है। कुछ दिन पहले उक्त आरोपी नीरज निवासी प्रेम नगर ने उसे धमकी दी कि अगर किसी दूसरे से शादी की तो उस पर तेजाब फेंक देगा। उसके जीते जी उसकी शादी किसी दूसरे के साथ नहीं होने देगा। इस धमकी के बाद वह भयभीत हो गई। वीरवार को जब वह विश्वविद्यालय आई तो रास्ते में नीरज हाथ में तेजाब की बोतल लेकर खड़ा दिखा। नीरज के हाथ में बोतल देखकर वह काफी सहम गई।
विज्ञापन
वह तुरंत अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। परिवार वाले उसे हुडा पुलिस चौकी ले आए और उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा ली। जांच अधिकारी राजेंद्र कौर ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, सिरसा के राजकीय मॉडल स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ बाइक दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़िता की रपट पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह स्कूल से बाहर आई तो इसी विद्यालय में पढ़ने वाले संजय और सिकंदर नामक युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों बाइक पर सवार थे।
उन्होंने उसे धमकी भी कि अगर घरवालों को बताया तो जान से मार देंगे। जांच अधिकारी ओमपति देवी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।