फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   This time only students willing to study through English medium will be admitted in Model Culture Senior Secondary Schools

Sirsa News: मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अबकी बार अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के ही दाखिले होंगे

Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
This time only students willing to study through English medium will be admitted in Model Culture Senior Secondary Schools
सिरसा। जिले के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक व प्राइमरी स्कूलों में अबकी बार सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों में दाखिलों को लेकर शिक्षा विभाग को विशेष तौर पर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 8 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक व 113 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल हैं। शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार इन स्कूलों में अबकी बार एक भी बच्चा हिंदी माध्यम का नहीं होगा। शिक्षा विभाग की ओर से चोपटा में दो, डबवाली में एक, रानियां में एक, कालांवाली में एक, सिरसा में एक, बड़ागुढा में एक व ऐलनाबाद में एक मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। ये सभी स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने के बाद भी राजकीय स्कूलों से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण मॉडल संस्कृति स्कूल में हिंदी माध्यम में दाखिले दे दिए जाते थे, लेकिन इस शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम में दाखिला नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को अगर पढ़ाई करनी है तो अंग्रेजी माध्यम में ही दाखिला लेना पड़ेगा। इस सत्रा में 1 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं स्कूलों में सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरे चरण के दाखिले 27 अप्रैल से शुरू होंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार है विद्यालयों में सीटों की संख्या निर्धारित

- कक्षा पहली से पांचवीं, अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन



- कक्षा छठी से आठवीं, अधिकतम 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

- कक्षा नौंवी से बारहवीं, अधिकतम 40 विद्यार्थी प्रति सेक्शन



इस प्रकार होंगे दाखिले

- दाखिला प्रक्रिया, 1 अप्रैल



- आवेदन प्राप्त करने की तिथि, 20 अप्रैल तक

- आवेदन जमा करवाने की तिथि, 1 से 20 अप्रैल तक



- ड्रॉ तिथि, 22 अप्रैल

- प्रतीक्षा सूची, 26 अप्रैल



इन दस्तावेजों को होना अनिवार्य

विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए जन्म प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इसके अलावा रिहायशी प्रमाणपत्र, आवेदन फार्म का भी होना अनिवार्य है। ऐसे में अगर किसी विद्यार्थी के पास कोई दस्तावेज नहीं है तो उसे अस्थायी दाखिला दिया जाएगा। जिसमें उसे दस्तावेज पूरे करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा। वहीं अगर किसी आरक्षित सीट पर विद्यार्थियों का दाखिला नहीं होता है तो ऐसे में सामान्य वर्ग के विद्यार्थी के दाखिले किए जाएंगे। इस दौरान दाखिले के लिए फीस भी निर्धारित की गई है। जिसमें पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की दाखिला फीस 500 रुपये लगेगी। वहीं छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1000 रुपये फीस रखी गई है। वहीं मासिक अंश दान के रूप में पहले से तीसरी कक्षा तक 200, चौथी से पांचवीं 250, छठी से आठवीं 300, नौंवी से दसवीं 400, ग्यारहवीं से बारहवीं 500 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में दाखिला प्रकिया 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिसका शेड्यूल जारी हो चुका है। जिसके अनुसार विद्यार्थी 27 अप्रैल तक दाखिला ले सकते हैं।


-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
राजकीय मॉडल स्कूलों में इस बार सभी दाखिले अंग्रेजी माध्यम से होंगे। जिले में 8 मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। अबकी बार इनमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के ही दाखिले होंगे।
-डॉ. मुकेश कुमार, नोडल अधिकारी, मॉडल संस्कृति स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article