फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   This paper leaked government, public enthusiasm is pointing towards change of power: Selja

यह पेपर लीक की सरकार, जनता का जोश सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है : सैलजा

Sun, 03 Mar 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
This paper leaked government, public enthusiasm is pointing towards change of power: Selja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इनेलो के गढ़ ऐलनाबाद के नाथूसरी चोपटा में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। अनाज मंडी में आयोजित जनसंदेश रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जनता को सिर्फ जुमलेबाजी करते हुए बहकाने का काम कर रही है। यह पेपर लीक की सरकार है। जनता का जोश सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं देने की दिशा में कुछ नहीं किया जा रहा है। अब समय आ गया है कि भाजपा की छुट्टी करके कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि लोगों को सभी सुविधाएं मिल सके। आप लोगों का जोश बता रहा है कि जल्द ही समय बदलेगा। आज संघर्ष का दौर है। आज हमारी बहनें कांग्रेस का संदेश घर-घर जाकर पहुंचा रही हैं। हमारा भी फर्ज बनता है कि हम इनका हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने किसानों को भी आमदनी दुगनी करने की गारंटी दी गई थी, लेकिन फसल की लागत तो दोगुना हो गई है। भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। यह गारंटी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की गारंटी है। रैली का आयोजन विशेष रूप से हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने किया। कुमारी सैलजा के पहुंचने पर सरपंच संतोष बैनीवाल, नंदलाल बैनीवाल व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़े कुमारी सैलजा : बैनीवाल

संतोष बैनीवाल ने कहा कि उन्होंने रैली का न्योता देने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क किया तो लोगों की एक ही आवाज है कि सिरसा लोकसभा से कुमारी सैलजा चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि आधे क्षेत्र में सेम की समस्या और आधे क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी की समस्या गंभीर बनी हुई है। रैली में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणधीर धीरा, डॉ. अजय चौधरी, संदीप नेहरा, जयपाल सिंह लाली, वीरभान मेहता, गोपी राम चाडीवाल व नवीन केडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed