फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Third platform approved for Sirsa railway station, Railway Ministry released a budget of Rs 10 crore

Sirsa News: सिरसा रेलवे स्टेशन के लिए तीसरा प्लेटफार्म मंजूर, रेल मंत्रालय ने जारी किया 10 करोड़ रुपये का बजट

Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Third platform approved for Sirsa railway station, Railway Ministry released a budget of Rs 10 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा रेलवे स्टेशन पर तीसरे प्लेटफार्म को मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है। जल्द ही इस प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर अमृत भारत योजना के तहत भट्टू और कालांवाली रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जाएगा।

बीकानेर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य संदीप नेहरा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं को लेकर सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को पत्र लिखा था। सांसद ने इन मांगों को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखकर जल्द पूरा करने का अनुरोध किया था। संदीप नेहरा ने कहा कि सिरसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए तीसरा प्लेटफार्म बनाए जाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। जल्द ही कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों का विस्तार सिरसा तक होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह तीसरा प्लेटफार्म शहर की ओर बने प्लेटफार्म नंबर दो के साथ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत सिरसा रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed