{"_id":"6775859fb28594162006be37","slug":"thieves-stole-starter-bike-and-engine-in-three-villages-case-registered-sirsa-news-c-128-1-sir1002-130864-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन गांवों में चोरों ने स्टार्टर, बाइक और इंजन किए चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन गांवों में चोरों ने स्टार्टर, बाइक और इंजन किए चोरी, मामला दर्ज
Wed, 01 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में गत दिवस तीन गांवों से चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। जहां एक गांव से ट्यूबवेल का स्टार्टर, दूसरे से इंजन और तीसरे गांव से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कागदाना पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में चाहरवाला निवासी संजय और मनोज ने बताया कि उनके खेत शक्कर मंदोरी रोड पर चाहरवाला माइनर नहर के पास है।
इन खेतों में उन्होंने दो ट्यूबवेल लगा रखे हैं। इन पर डीजल इंजन रखे हुए थे। रात को दोनों ट्यूबवेलों से अज्ञात चोर इंजन चुरा कर ले गए। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में विनोद कुमार निवासी गांव गुड़ियाखेड़ा ने बताया कि उसके खेत में सौर ऊर्जा का ट्यूबवेल लगा हुआ है।
इसका रात को अज्ञात चोर स्टार्टर चोरी कर कर ले गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन चोर व चोरी का कोई पता नहीं लगा। चोपटा थाना पुलिस को संदीप निवासी रंधावा ने दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बाइक गली में गेट के सामने खड़ी की थी। घर के अंदर चला गया, जब घर से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।