फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thief stole cash worth Rs 3 lakh from shop, incident captured in CCTV

Sirsa News: चोर ने दुकान से चुराई 3 लाख की नकदी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Thief stole cash worth Rs 3 lakh from shop, incident captured in CCTV
घटनास्थल पर चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ करता पुलिसकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। पुलिस थाना रानियां से महज 150 मीटर दूर तहसील रोड स्थित चानन मल गोयल एंड सन्स से चोर ने तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान मालिक नितिन कुमार ने बताया कि वह आटा चक्की व खल बिनौला की दुकान करता है। मंगलवार सुबह घर से आते समय वह 3 लाख रुपये बैंक में जमा करवाने के दुकान पर लेकर आया था। नकदी को उसने दुकान के गल्ले में रख दिया। करीब 11 बजे बाइक सवार व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और गल्ले से 3 लाख रुपये का थैले उठाकर चला जाता है। जिस समय यह वारदात हुई, उसे समय उसके पिता दुकान में मजदूरों के पास काम कर रहे थे। नितिन ने बताया कि जब उसने नकदी जमा करवाने के लिए गल्ले को संभाला तो सारे रुपये गायब मिले। इसके बाद उसने अपने पिता व मजदूरों से पूछताछ की। जब दुकान के सीसीटीवी चेक किए तो पूरी घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::

दुकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग जांची जा रही है। जल्द ही चोर की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा। -दिनेश कुमार, थाना प्रभारी रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed