{"_id":"65fe9918ea606e9ae20e9a42","slug":"thief-caught-from-ellenabad-3-motorcycles-and-other-items-recovered-sirsa-news-c-128-1-slko1008-117200-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऐलनाबाद से पकड़ा चोर, 3 मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऐलनाबाद से पकड़ा चोर, 3 मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद
Sat, 23 Mar 2024 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से एक चोर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से ऐलनाबाद व राजस्थान से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रीति व उनकी टीम में एचसीएस दीपक कुमार व भंवरलाल ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुई उक्त चोर को सिरसा रोड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी केहरवाला के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया की अमनदीप एक शातिर चोर है। इस पर पहले भी चोरी के 6 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में इसने 6, 7 और 8 मार्च को लगातार तीन चोरियां कीं। जांच के दौरान अमनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमनदीप की निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल, एक कट्टा कनक व एक कट्टा सरसों का बरामद किया है। बरामद किए गए मोटरसाइकिल में दो ऐलनाबाद से चुराए और एक हनुमानगढ़ के राजस्थान से आरोपी ने चोरी किया।उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अन्य चोरियों की वारदात का पता लगाया जाएगा।