{"_id":"6686d8f30541f30bfb0f34c1","slug":"there-will-be-postgraduate-admissions-on-325-seats-in-government-national-college-and-40-seats-in-womens-college-sirsa-news-c-128-1-sir1002-122137-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में 325 और महिला कॉलेज में 40 सीटों पर होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय नेशनल कॉलेज में 325 और महिला कॉलेज में 40 सीटों पर होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले
Thu, 04 Jul 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में पीजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय नेशनल कॉलेज में पीजी की कुल 325 सीटों व महिला कॉलेज में पीजी की 40 सीटों पर दाखिले होंगे। पीजी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी। महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से पहले महाविद्यालय 9 से लेकर 11 जुलाई तक अधिकारिक वेबसाइट पर सीटों व फीस की जानकारी देंगे। वहीं पीजी कोर्स की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। पीजी में दाखिले के लिए विद्यार्थी 12 से 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 2 अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे। वहीं चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पहले सही पीजी कोर्सों की दाखिला प्रक्रिया जारी है, जो 15 जुलाई तक चलेगी।
महिला महाविद्यालय में इसी साल शुरू हुए पीजी कोर्स
राजकीय महिला महाविद्यालय में अब छात्राएं यूजी कोर्स के साथ-साथ पीजी में भी दाखिला ले सकेंगी। महाविद्यालय में पीजी कोर्स इसी शिक्षा सत्र से शुरू किया गया है। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 20 जून को दी गई थी। महाविद्यालय की ओर से एमकॉम की शुरूआत की गई है, इसमें कुल 40 सीटों पर छात्राओं के दाखिले होंगे।
विज्ञापन
इस प्रकार है कोर्स व सीटों की संख्या
राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स का नाम, सीटें
- एमए हिंदी, 40
- एमए पंजाबी, 40
- एमए राजनीतिक विज्ञान, 40
- एमए अर्थशास्त्र, 45
- एमए अंग्रेजी, 40
- एमए इतिहास, 40
- एमए साइकाेलॉजी, 40
- एमकॉम, 40
नोट: सीटें पिछले साल की हैं, 10 को अपडेट हो सकती हैं।
महिला महाविद्यालय
- एमकॉम, 40
इस प्रकार है पीजी के दाखिलों का शेड्यूल
- 9 से 11 जुलाई तक कॉलेज कोर्स, सीट और फीस की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेंगे।
- 12 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 12 से 25 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित।
- 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची ।
- 30 से 2 अगस्त तक फीस जमा।
- 5 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग।
- 6 अगस्त से दोबारा पोर्टल खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले देंगे।
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पीजी कोर्सों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय की ओर से 10 जुलाई को सीटों की संख्या वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
-वीना रहेजा, नोडल अधिकारी, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा।
कॉलेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। इसी शिक्षा सत्र से महिला महाविद्यालय में पीजी का कोर्स शुरू किया गया है। इसके तहत छात्राएं अब एमकॉम में दाखिले को लेकर आवेदन कर सकती हैं।
- प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज, सिरसा।