फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be no regular meeting with prisoners in Haryana jails

हरियाणा: जेलों में अब नहीं होगी नियमित मुलाकात, स्टाफ के भी बाहर जाने पर रहेगी पाबंदी

Sun, 09 Jan 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 10:41 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद कैदी जेल में लाए जा रहे हैं। उन्होंने जेल स्टाफ को कम से कम बाहर जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
There will be no regular meeting with prisoners in Haryana jails
रणजीत सिंह चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जेलों में भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नियमित मुलाकात बंद कर दी गई ताकि जेलों में कोरोना का फैलाव न हो। साथ ही जेल स्टाफ को भी कम से कम बाहर जाने की हिदायत दी गई क्योंकि बाहर से वायरस के फैलाव होने की संभावना बढ़ जाती है। कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को हरियाणा के सिरसा में बरनाला रोड स्थित आवास पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए कैदियों को भी क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद जेलों में लाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह अगर कैदियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश आते हैं तो उन पर अमल किया जाएगा। ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़ने के मामले पर कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि नंबर ऑफ केसों में जरूर बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन यह वायरस ज्यादा नुकसान दायक नहीं है। देशभर में करीब दो लाख एक्टिव केस हैं लेकिन अब तक अस्पताल में काफी कम संख्या में मरीज दाखिल हैं। लोग सावधानी बरत कर कोरोना को हरा सकते हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे पाई पंजाब सरकार तो आम आदमी कहां सुरक्षित : मंत्री  

उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक पर कहा कि जो कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे पाई तो आम आदमी को कैसे सुरक्षा मिलेगी। इसके परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतने पड़ेंगे। इस प्रकरण से कांग्रेस को नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों के पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान संगठन राजनीतिक पार्टियों से दूर बने रहने और नेताओं के मंच साझा नहीं करने की बात करते थे। अब राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में हैं। जनता इन्हें कितना पसंद करती है और समर्थन देती है यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ हो पाएगा। उन्होंने कहा कि वे सरकार में शामिल हैं और अगर किसी तरह के निर्देश मिलते हैं तो वे पंजाब में चुनाव प्रचार करने जरूर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed