फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   there will be DRT survey again

जरूरतमंदों को डीआरटी में शामिल करने के लिए फिर होगा सर्वे

Sat, 20 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
there will be DRT survey again
लॉकडाउन में प्रशासन ने पूरे जिले में जरूरत मंदों को राशन वितरित करने और उन्हें जरूरी सुविधा पहुंचाने के लिए सर्वे किया था। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि ब्लॉक व नगर परिषद, नगर पालिका क्षेत्रों में करवाया गए सर्वे में कई लोग छूट गए हैं। इसलिए सर्वे फिर से शुरू किया जाए। ताकि जो लोग शेष रह गए हैं, उन्हें शामिल करके डीआरटी (डिस्ट्रेस राशन टोकन) टोकन का लाभ दिया जाए। हालांकि डीआरटी टोकन में नाम आने पर इस पर काफी विवाद हुआ था। वार्ड पार्षदों के आरोप थे कि उनके वार्ड में उन लोगों को डीआरटी टोकन दे दिए गए जो कि पैसे वाले थे और जरूरतमंदों के नाम शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

जिले में 2011 की जनसंख्या अनुसार 2 लाख 40 हजार 70 परिवार है। इसमें से 2 लाख 33 हजार 804 का सर्वे हो चुका है। जो कि 97.39 प्रतिशत है। जिले में ऐलनाबाद नगर पालिका क्षेत्र, रानियां खंड और रानियां नगर पालिका क्षेत्र में ही 100 प्रतिशत हाउस होल्ड सर्वे हुआ था। एडीसी उत्तम सिंह ने 18 जून को जिले में सभी नगर परिषद, नगर पालिका और ब्लॉक अधिकारियों की मीटिंग की। मीटिंग में चर्चा की गई कि शहर में 2011 की जनसंख्या के अनुसार 36 हजार परिवार है। जबकि नगर परिषद सिरसा द्वारा केवल 29340 परिवारों का सर्वे करवाया गया। इसलिए इस सर्वे को पूरा किया जाए। सर्वे का कार्य केवल यूनिट कमेटी द्वारा ही करवाया जाना है। यूनिट कमेटी द्वारा किए गए सर्वे के कार्य को सेक्टर कमेटी द्वारा समय-समय पर चेक किया जाए, तथा पांच से दस प्रतिशत परिवारों की जांच की जाए। सर्वे हाउस होल्ड की संख्या किसी भी बूथ पर 100 से कम है तो उसे फिर चेक किया जाए तथा यूनिट कमेटी से इस बारे में प्रमाणित करवाया जाए। प्रत्येक बूथ के सर्वे का प्रतिशत चेक किया जाए। यदि प्रतिशत 100 प्रतिशत से ज्यादा है तो उसे चेक करके ठीक किया जाए।
विज्ञापन

वंचित परिवार होंगे शामिल
सिरसा शहर में बीएलओ से सर्वे सोमवार से करवाया जाएगा। शहर के करीब 31 वार्ड है जिसमें कि 130 बीएलओ द्वारा पहले सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे में यूनिट लेवल कमेटी में बीएलओ के साथ सक्षम युवाओं का सहयोग लिया गया था। अब वार्ड का फिर से सर्वे किया जाएगा और जो परिवार रह गए हैं, उसे दोबारा से सर्वे में शामिल किया जाएगा। जिले में ऐलनाबाद नगर पालिका क्षेत्र, रानियां खंड व रानियां नगर पालिका क्षेत्र में ही 100 प्रतिशत हाउस होल्ड सर्वे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना सर्वे
क्षेत्र कुल हाउसहोल्ड सर्व में शामिल हाउस होल्ड प्रतिशत
डबवाली ब्लॉक 29703 27541 92.72
ऐलनाबाद ब्लॉक 23374 23366 99.97
ऐलनाबाद एमसी 6705 6705 100
कालांवाली एमसी 5367 5269 98.77
मंडी डबवाली 9729 9180 98.93
चोपटा 30052 28406 94.52
ओढ़ां 20543 20377 99.12
रानियां बीए 28813 28836 100.08
रानियां एमसी 4793 4793 100
सिरसा बीएल 30007 28778 95.9
सर्वे में अगर कोई रह गया है तो उसे शामिल किया जाएगा। सर्वे 100 प्रतिशत पूरा हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
-उत्तम सिंह, एडीसी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed