फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There were long queues of people sending Rakhis at the post office located near Town Park.

Sirsa News: रक्षाबंधन के लिए डाकघर में बढ़ी हलचल, विदेशों तक भेजी जा रहीं राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
There were long queues of people sending Rakhis at the post office located near Town Park.
टाउन पार्क के पास ​स्थित डाकघर में रा​खियां भेजने वालों की लगी कतारें।
सिरसा। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही डाकघरों में बहनों की भीड़ बढ़ने लगी है। देश के विभिन्न शहरों के अलावा विदेशों में बसे भाइयों तक भी राखियां समय से पहुंचाने के लिए बहनें डाकघर पहुंच रही हैं। डाक विभाग की मानें तो हर दिन हजारों राखियां बुक की जा रही हैं। जिले में डाकघरों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जहां स्पीड पोस्ट के जरिये राखी भेजी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि डाकघर का सर्वर धीमा चल रहा है। रक्षाबंधन के लिए बहनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बहनें सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि उसमें अपने प्यार की मिठास घोलते हुए मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स और उपहार भी जोड़ रही हैं। डाकघरों में इन दिनों राखी भेजने वालों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


प्रतिदिन 300 से 400 राखी के पार्सल पहुंच रहे हैं। जिन्हें देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। डाकघरों में सीमित समय की अवधि के चलते महिलाओं की भीड़ सुबह नौ बजे ही उमड़ना शुरू हो जाती है। नौ अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के दिन भी खुला रहा डाकघर

रक्षाबंधन की डेडलाइन को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष निर्णय लेते हुए छुट्टी के दिन में भी काम जारी रखा है। शनिवार और रविवार को भी स्पीड पोस्ट और पार्सल काउंटर पूरे समय खुले रखे गए। डाककर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई, ताकि किसी बहन की राखी समय से पहुंचने में देरी न हो।

प्रक्रिया में लग रहा समय, बहनों को करना पड़ रहा इंतजार

राखियां, मिठाइयां और गिफ्ट्स की संख्या बढ़ने से डाक विभाग पर दबाव साफ नजर आ रहा है। हर पार्सल की जांच, वजन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में समय लग रहा है। वहीं इस दौरान पिन कोड, पता व प्रोसेसिंग में समय लग रहा है। इससे डाकघरों में लंबी कतारें लग रही हैं। कुछ बहनों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

विदेशों से भी आ रही राखियां और तोहफे

सिर्फ बहनें ही नहीं, विदेशों में रह रहे भाई भी पीछे नहीं हैं। कनाडा, दुबई, अमेरिका, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र व अन्य जगहों से राखियां और गिफ्ट्स से भरे पैकेट सिरसा में पहुंच रहे हैं। कुछ पैकेट्स में फोटो एलबम और वीडियो संदेश भी शामिल हैं।


रिटर्न गिफ्ट्स का दौर भी शुरू

भाइयों की ओर से भेजे गए रिटर्न गिफ्ट्स भी डाकघरों में पहुंचने लगे हैं। मिठाइयों के डिब्बे, कपड़े, घड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से भरे पार्सल देख बहनों के चेहरे खिल रहे हैं। कई बहनों ने कहा कि भाई ने राखी से पहले ही अपना प्यार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed