फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was an outcry for electricity and water, the government of the district was careless

बिजली पानी के लिए मचा हाहाकार, बेपरवाह जिले की सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
There was an outcry for electricity and water, the government of the district was careless
नोहर-भादरा रोड पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों से बातचीत करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। करीब छह गांवों में बीते दो माह से पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने नेजियाखेड़ा के पास सिरसा से नोहर रोड जाम कर आवाजाही बाधित कर दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन किसान मांग पूरी होने पर ही हटने की बात पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और सोमवार तक नहर में सप्लाई छोड़ने का आश्वासन दिया तो किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बीते दो माह से पानी की समस्या को लेकर रविवार को गांव नेजिया, धिंगतानिया, रंगड़ी, अरनियांवाली और बेगू के ग्रामीणों ने डेरा सच्चा सौदा के पास सिरसा से नोहर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर आवाजाही बाधित कर दी। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को जाम खोलने की लिए अपील की। जिसके बाद किसानों संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कहीं। वहीं किसानों ने कहा कि बन मंदौरी डिस्ट्रीब्यूटरी में पिछले लगभग 28 दिन से पानी नहीं भेजा गया। जिसके कारण मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा है। वहीं भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि बन मंदौरी डिस्ट्रब्यूटरी में पानी नहीं आने से अली मोहम्मद, नेजिया, बेगू, अरनियांवाली, धिंगतानिया व रंगड़ी इत्यादि गांवों में पीने के लिए पानी नहीं है। वहीं मौके पर पहुंचे नहरी विभाग के एसडीओ को किसानों ने समस्या बताते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से इस नहर में पानी नहीं आ रहा है, अगर पानी आता भी है तो रात को पीछे पानी की चोरी की वजह से फिर बंद हो जाता है। वहीं एसडीओ ने दो मई सुबह 10 बजे तक हैड में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने रोड खोल दिया। वहीं किसानों ने कहा कि 2 मई की सुबह नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता तो बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर रोड पर धरना लगाने को मजबूर होंगे। जिसका जिम्मेदार नहरी विभाग व प्रशासन होगा। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेगू, नरेंद्र बुडानिया, सुनील, ओम प्रकाश, सुरजीत, राकेश डांगी, कृष्ण कटारिया, रोहताश मारू, सुभाष बंसल, गोपी राम, रामकुमार कलेरा, राजेंद्र बालन, बनवारीलाल खोथ, राजेंद्र खोथ व प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिजली आती है तो पानी चला जाता है और पानी आता है तो बिजली चली जाती है
शहर के पॉश एरिया में गहराया जल संकट, तालाबंदी की दी चेतावनी
सेक्टर-20 की अनेक गलियों में समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं होने के चलते इलाकावासियों ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी हैं। सेक्टर निवासी सुखराज सिंह ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में लोग पेयजल आपूर्ति के कारण परेशान हो रहे हैं। इस क्षेत्र में 3-4 गलियां काफी ऊंचाई पर है, जहां पर आपूर्ति नहीं पहुंच रही। इस समस्या के चलते उन्होंने अनेकों बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, परंतु समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार तक समय पर आपूर्ति नहीं हुुई तो वे जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे। वहीं सुखविंद्र सिंह ने कहा कि अगर बिजली आती है तो पानी चला जाता है और पानी आता है तो बिजली चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल रहे, गर्म होने से टूट रही तारें
लोड बढ़ने के कारण शहर में रोजाना करीब 75 शिकायतें फ्यूज उड़ने की आ रही है। इसके अलावा रोजाना 4-5 ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें भी निगम के पास पहुंच रही है। वहीं गर्मी बढ़ने से तारे पिघलने के कारण वह टूट रही है। जिसके लिए विभाग के तकनीकी कर्मचारी दिनभर मशक्कत कर रहे हैं।
700 से 800 रुपये में मंगवा रहे पानी का टैंकर
शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट काफी बढ़ गया है। इसके चलते जिला मुख्यालय की करीब डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में समय पर पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। इसके लिए स्थानीय निवासी 700 से 800 रुपये खर्च कर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में लोग टैंकर की मद्द से घरों में बने टैंकों में पानी डलवाते देखे गए। बिजली का लोड कम-ज्यादा होने के कारण जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई कई ट्यूबवेल की मोटरें खराब हो रही है। दिनभर में लगभग 5-6 मोटर खराब होने की शिकायतें मिल रही है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो रहा है।

बिजली कट लगने के कारण समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं छोड़ी जा रही है। लोड कम ज्यादा होने के चलते ट्यूबवेल की मोटरें जल रही है। इसे रिपेयर करवाने में भी समय लग रहा है।
- मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed