फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is only one name on the lips of children, elders and youth - Jai Shri Ram - Jai Shri Ram.

Sirsa News: बच्चे, बुजुर्ग, युवा की जुबां पर बस एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is only one name on the lips of children, elders and youth - Jai Shri Ram - Jai Shri Ram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में सोमवार को उत्सव जैसा नजारा रहा। शहर भर में राम धुन, भजन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई दी। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा, सुंदर कांड सहित हनुमान चालीसा के पाठ हुए। जिले में प्रभात फेरियों से लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, युवा की जुबां पर बस जय श्रीराम-जय श्रीराम के जयकारे थे। शाम को दीये जलाकर दिवाली मनाई गई।
सोमवार को सिरसा शहर राममय नजर आया। सुबह के समय जिले में करीब 2 हजार मंदिरों और जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाया गया। इसके बाद शहर के महाराज अग्रसेन स्कूल से विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। यहां पर महिलाओं को ध्वजा बांटी गईं। विधायक गोपाल कांडा ने ज्योति प्रज्वलित कर श्रीराम की आरती की। स्कूल से शुरू होकर शोभायात्रा भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, जगदेव चौक, शिव चौक, सुरतगढि़या बाजार, घंटाघर चौक, समाधि बाबा बिहारी से होकर तारा बाबा कुटिया पहुंची। इस मौके पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, सांसद सुनीता दुग्गल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, अनिल गनेरीवाला, गोपाल सर्राफ, सुनी सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में कई तरह के बैंड रहे आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा को सात खंड में बांटा गया था। हर खंड में सेवादारों, सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि हर श्रद्धालु आसानी से इस शोभायात्रा को देख सके। पहले खंड में दो हाथी, 21 घोड़े, चार ऊंट, राजस्थानी डीजे, बैंड, पाइप बैंड की झांकियां थीं। दूसरे खंड में छह घोड़े, डीजे बैंड, एक पाइप बैंड की झांकी शामिल रही। तीसरे खंड में छह घोड़े, एक ऊंट, बैंड, राजस्थानी डीजे बैंड, पाइप बैंड शामिल रहे। इनके साथ इस्काॅन की 40 सदस्यीय टीम, विंटेज कार, श्रीश्याम बगीची डीजे, किन्नर समाज-बैंड, श्रीसालासर धाम झांकी और डीजे, प्रसाद वितरण रथ, 11 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति वाला श्रीराम रथ शामिल था। इसके साथ 51 ब्राह्मण शंख बजाते हुए आगे-आगे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसरिसा रंग में रंगा नजर आया सिरसा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए नगरवासियों का उत्साह चरम पर देखा गया। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा हुआ था। मंदिरों का भव्य रूप से सजाया गया। हर बाजार में केसरिया रंग के तोरण द्वार बनाए गए थे। कुछ स्थानों पर प्रतिष्ठानों को फूलों से सजा गया था। कई स्थानों पर पंडाल में श्रीराम की तस्वीर रखकर पूजा पाठ की गई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।

पूरी तरह से चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
शोभायात्रा मार्ग के साथ ही पूरे शहर और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। हर चौक पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्ट किए गए थे। कई जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला गया। शोभायात्रा के साथ दमकल और एंबुलेंस भी पीछे पीछे चल रही थी।


31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का हुआ अनावरण

रानियां रोड स्थित तारकेश्वर धाम में बनी बाबा तारा कुटिया में रात को 31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण किया गया। शाम को 31,000 दीपक प्रज्वलित किए गए। वहां पर भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया। कुटिया में पूरे दिन ओम नम: शिवाय का जाप किया गया। कई श्रद्धालु रामधुन और रामभजन पर झूम रहे थे। कुटिया को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed