{"_id":"6519aca560d8f4292f0b365b","slug":"there-is-no-provision-of-toilets-for-women-in-five-markets-in-the-city-sirsa-news-c-128-1-slko1008-7235-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर में पांच बाजारों में नहीं महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर में पांच बाजारों में नहीं महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था
Sun, 01 Oct 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पूरे देश में गांधी जयंती को देखते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बड़े-बड़े नेता से लेकर आम नागरिक झाड़ू उठाए सफाई कर रहे हैं। साफ सफाई को लेकर सरकार अभियान चलाकर भी लोगों को जागरूक कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं पांच बाजारों में महिलाओं के लिए एक भी शौचालय नहीं है। सिर्फ मोहंता मार्केट में महिलाओं के लिए एकमात्र शौचालय है।
बता दें कि शहर में 5 मुख्य बाजार हैं। जिसमें मीना बाजार, पालिका बाजार, रोड़ी बाजार, सूरतगढि़या बाजार व सदर बाजार आते है। इन पांचों बाजारों में शौचालय नहीं है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सरकार की ओर से स्वच्छता मिशन के तहत लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन शहर के बाजारों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। मोहंता मार्केट में एकमात्र शौचालय बना हुआ है। जिसकी हालत भी काफी खस्ताहाल है। साफ-सफाई नहीं होने से इसमें भी हमेशा गंदगी फैली रहती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह नगर परिषद कार्यालय के मुख्यद्वार के पास स्थित है। उसके बाद यहां अव्यवस्था का आलम है। सफाई नहीं होने से इसमें पूरा दिन बदबू आती रहती है। इसके कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों सहित इसके आसपास के दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
काॅटस
यह एक मात्र शौचालय वार्ड 20 में आता है। जिसके पार्षद रातुसरिया रह चुके हैं। काफी बार बोला लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। अब नगर परिषद की तो शौचालय को दीवार लगती है। लेकिन उन्होंने भी आंखें बंद कर रखी हैं। शौचालय की काफी समस्या है। महिलाएं खरीदारी करने आती है तो अगर किसी को जाना होता है तो बहुत मुश्किल होती है।
विज्ञापन
-गुरपाल सिंह बेदी, प्रधान, रेडीमेड मार्केट एसोसिएशन। फोटो- 32
कॉटस
बाजार में यह सिर्फ नाम का शौचालय बना है, लेकिन यह भी किसी काम का नहीं हैं। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। देखरेख न होने के कारण बुरा हाल है। पुरुषों और महिलाओं का एक साथ होने के कारण औरतें उसमें जाने से शर्म महसूस करती हैं। सफाई नहीं होने से इसमें जाने के बजाय घर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है।
- ममता बंसल, दुकानदार।