फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is magic of my Shyam, he will speak loudly...but the devotees danced

Sirsa News: मेरे श्याम का जादू है सर चढ़ के बोलेगा...पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
There is magic of my Shyam, he will speak loudly...but the devotees danced
अनाजमंडी ​​स्थित श्री श्याम बगीची में आयोजित भजन संध्या में पहुंचे श्रद्धालु। 
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान टी सीरीज सिंगर गुरबंस राही के भजन मेरे श्याम का जादू है सर चढ़ के बोलेगा भजन पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन

श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि रात को सवा आठ बजे राज कुमार एडवोकेट ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री व हितेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। उसके बाद श्री श्याम बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई और बाबा की आरती की गई। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया।
विज्ञापन

उन्होंने इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- अंजनी का लाला रे भक्तों का रखवाला रे, बाबा साचो थारो दरबार मैं आयो थारै द्वार सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। बाद में टी सीरीज सिंगर गुरबंस राही ने भजन- हारे का सहारा है मेरा श्याम खाटू वाला, सब झूमो नाचो गाओ वो आने वाला है, पगड़ी बांध रहा है नीले चढ़ने वाला है, वो आएगा आएगा नीले चढ़ सांवरा आएगा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद से आए भजन गायक अमित तिवाड़ी ने बाबा श्याम की कथा प्रस्तुत की। रात को सवा नौ बजे बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। रात को भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा श्याम को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed