{"_id":"6abd60d12d828213b503927b","slug":"youth-looted-old-man-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165931-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बुजुर्ग से सोने की अंगूठी व 800 रुपये छीनकर भाग निकले दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बुजुर्ग से सोने की अंगूठी व 800 रुपये छीनकर भाग निकले दो युवक
Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित प्यारे लाल।
बाइक पर सवार होकर आए थे, बुजुर्ग को बातचीत में उलझाया, फिर लूटकर भागे
फोटो 28 व 29
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। ओवरब्रिज के पास बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग से लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार युवकों ने पता पूछने के बहाने इस घटना को अंजाम दिया। वे बुजुर्ग से सोने की अंगूठी और 800 रुपये नकदी लेकर भाग निकले।
वार्ड नंबर 15 निवासी 72 वर्षीय प्यारे लाल बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जतिन बेकरी के समीप बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने उनसे किसी स्थान का पता पूछना शुरू किया। प्यारे लाल के अनुसार, युवक कुछ देर तक उनसे इधर-उधर की बातें करते रहे।
इसी दौरान वे प्यारे लाल के करीब आ गए। युवकों ने उनके साथ हाथापाई की। उन्होंने प्यारे लाल की अंगुली से करीब 5 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी निकाली। जेब से करीब 800 रुपये की नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन
पुलिस जांच शुरू
लूट के बाद युवक बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए। प्यारे लाल ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच जारी है।