फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   prithvi chahar roadways union pradhan

Sirsa News: पृथ्वी चाहर चौथी बार बने रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान, 86 वोट से जीते

Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
prithvi chahar roadways union pradhan
फोटो - 42, 43
विज्ञापन

- 216 में से 214 कर्मचारियों ने किया मतदान, छह में से चार पदों पर सर्वसम्मति से हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन रजि. के सिरसा डिपो में वीरवार को पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए। कुल 216 मतदाताओं में से 214 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छह पदों के लिए हुए इन चुनावों में कुछ पदों पर मुकाबला हुआ जबकि कुछ पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।
प्रधान पद के लिए पृथ्वी सिंह चाहर और रामचंद्र झोरड़ के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतगणना के बाद पृथ्वी सिंह चाहर ने 150 वोट हासिल कर 86 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह उनकी चौथी बार प्रधान पद की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए राजेश कुमार और सत्यपाल सिंह आमने-सामने रहे। सत्यपाल ने 133 वोट प्राप्त कर 54 वोट के अंतर से जीत हासिल की। उपप्रधान पद के लिए मोहित और संतलाल के बीच भी मुकाबला हुआ। चुनाव प्रक्रिया शिव कुमार श्योराण की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
यूनियन के कुछ पदों पर पहले ही सहमति बन गई थी। कोषाध्यक्ष पद पर कृष्ण माचरा को सर्वसम्मति से चुना गया। सह सचिव पद पर कुंदन का चयन हुआ। ऑडिटर पद पर रोहतास झोरड़ को भी सर्वसम्मति से चुना गया। इन पदों के लिए मतदान नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed