फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is jam on the main road due to helpless animals, there is fear of accident at night.

Sirsa News: बेसहारा पशुओं से मुख्य रोड पर लग रहा जाम, रात के समय रहता है हादसे होने का डर

Wed, 21 Aug 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
There is jam on the main road due to helpless animals, there is fear of accident at night.
रोड़ी। गांव रोड़ी में बेसहारा पशुओं के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बेसहारा पशु बाजारों की सड़कों पर आ जाते हैं और रात के समय हादसों को न्योता देते हैं। बस स्टैंड व अनाज मंडी में पशुओं के झुंड के कारण लोगों को गुजरना मुश्किल हो जाता है। पंचायत बेसहारा पशुओं के समाधान को लेकर चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से समाधान की मांग की है। ग्रामीण जंटा सिंह, कृष्ण सिंह, सुदर्शन सिंह, गुरतेज सिंह, चरणजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड, अनाज मंडी और मुख्य सड़क पर बेसहारा पशुओं के कारण जाम लग जाता है। इसके साथ ही हर समय दुर्घटना होने का भय रहता है। बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से कई बार राहगीरों को चोट लग चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि बस स्टैंड में बसें तो कम आती हैं लेकिन बेसहारा पशु दिनभर आपस में लड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और रोडवेज प्रशासन को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत कराया है। बेसहारा पशुओं के समाधान को लेकर उनकी ओर से कोई संतुष्टिजनक जवाब और समाधान नहीं मिला है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बेसहारा पशु आपस में लड़ते हुए खड़ी गाड़ियाें से टकरा जाते हैं। कई बार तो गाड़ियों के शीशे भी टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed