{"_id":"68c463fee661ffbfb60e19a2","slug":"there-is-fear-of-accidents-due-to-electric-wires-in-dhani-majra-sirsa-news-c-128-1-slko1008-144116-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ढाणी माजरा में बिजली की तारों से हादसों का सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ढाणी माजरा में बिजली की तारों से हादसों का सता रहा डर
विज्ञापन
डिंग मंडी । घरों के उपर से गुजरती बिजली की हाईटेंशन तारें। संवाद
डिंग मंडी। गांव ढाणी माजरा में लोग लंबे समय से डर के साए में जी रहे हैं। घरों के ऊपर से गुजरती बिजली के तार हादसों को न्यौता दे रही हैं। कई स्थानों पर तारों की ऊपरी रबड़ की परत कटने के कारण तार नंगी हो चुकी हैं और आपस में टकराने के कारण चिंगारियां उनसे निकलती है। इसके चलते गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द तारों को दुरुस्त करवाए, ताकि कोई हादसा न हो।
ग्रामीणों ने बताया कि हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि बच्चों को घर से बाहर खेलते समय हादसों का डर बना रहता है। बारिश के समय में करंट लगने का डर सताता रहता है। इसलिए बच्चों को घर से बाहर भी नहीं निकलने देते हैं। इतना ही नहीं, कई बार बिजली की तारे जलने से टूटकर नीचे गिर चुकी हैं। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। बिजली विभाग में शिकायत करने के बाद भी आज तक समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही इन तारों को बदला नहीं गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -हमारे बच्चे बाहर खेलने से डरते हैं। छत पर जाना तो नामुमकिन है। कई बार तार टूटकर गिरी है। किसी पर गिर गए तो सीधा करंट लगकर उसकी जान जाएगी। विभाग से मांग करते हैं कि इस समस्या का समाधान करवाया जाए। -- -ऋषिपाल, ग्रामीण, डिंग मंडी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
हर बार बारिश आते ही दिल बैठ जाता है। घर के ऊपर से चिंगारियां बरसती हैं। रात को नींद नहीं आती, लगता है कहीं घर में आग लग न जाए। - बीर सिंह, ग्रामीण, डिंग मंडी।
-- -- -- -- --
ढाणी माजरा की समस्या का ब्यौरा विभाग को भेजा जा चुका है। जल्द ही तारों को बदला जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां नए खंभे भी लगाए जाएंगे। विभाग इस पर गंभीरता से काम कर रहा है।
- बलदेव सिंह, जेई, बिजली निगम