{"_id":"6249d9a7f29a545d7f73c60a","slug":"then-the-traffic-system-of-the-city-will-change-now-again-considering-the-operation-of-buses-from-the-middle-of-the-city-sirsa-news-hsr628220071","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था, अब फिर से शहर के बीच में से बसों के संचालन पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था, अब फिर से शहर के बीच में से बसों के संचालन पर विचार
विज्ञापन
सिरसा परशुराम चौक के समीप हिसार रोड पर बेरिकेट्स लगाने की वजह से डिवायडर के ऊपर से साईकिल निकालता
- फोटो : Sirsa
सिरसा। इन दिनों शहर में यातायात व्यवस्था बेपटरी है। प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा वाहन चालक बाजारों में जाम में फंसते हैं। यातायात व्यवस्था बदलने के बावजूद जाम जैसी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में अब फसली सीजन आ गया और किसान फसल लेकर शहर में आएंगे। इससे यातायात व्यवस्था और बिगड़ेगी। लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए मंथन शुरू कर दिया है। अब फिर से बसों का संचालन महाराणा प्रताप चौक की बजाय शहर के बीच से किए जाने का विचार चल रहा है। सोमवार को यातायात थाना प्रभारी डीसी के साथ बैठक कर मंथन करेंगे। प्रशासन की मंजूरी मिलने पर फैसला किया जाएगा। प्रशासन की अभी भी कई गलतियों की वजह से बाजार में यातायात व्यवस्था खराब है।
सड़कों पर दिन के समय यातायात जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। हिसार रोड, डबवाली रोड, सरकूलर रोड, बेगू रोड, रानियां रोड सहित अन्य बाजारों और लिंक रोड पर भी कई बार जाम लगता है। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह स्वयं पूरा दिन फील्ड में रहते हैं और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रयासरत रहते हैं। इतना नहीं यातायात पुलिस के 100 से ज्यादा जवान प्रतिदिन चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा। इससे शहर का लगभग प्रत्येक नागरिक प्रभावित होता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब फसली सीजन आ गया और मंडी में गेहूं की आवक शुरू होने वाली है। ऐसे में यातायात व्यवस्था पहले से ज्यादा खराब होने की आशंका है। इसलिए यातायात पुलिस ने पहले ही इस समस्या को लेकर संज्ञान ले लिया है।
पांच महीने पहले लिया था बसों का संचालन शहर से बाहर करने का फैसला, अब फिर होगा बदलाव
करीब पांच महीने पहले प्रशासन ने फैसला किया था कि बसों का संचालन शहर के बीच से नहीं होगा। इसलिए बसों की निकासी हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप से की जाने लगी। इससे पहले बसें शहर में प्रवेश करती थी लेकिन अधिकारियों का तर्क था कि बसों के कारण यातायात जाम होता है। बदलाव के बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नजर नही आया। अब किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर आएंगे। कंगनपुर रोड पर बड़ा गोदाम है। ऐसे में यहां से बसें निकलेंगी तो जाम पहले से ज्यादा होगा। इसलिए अब दोबारा विचार किया जा रहा है बसों का संचालन क्यों ना शहर के बीच से ही शुरू कर दिया जाए। इससे यात्रियों को भी राहत मिलेगी क्योंकि सांगवान चौक, जाट धर्मशाला, बेगू रोड स्थित परशुराम चौक, गोल डिग्गी चौक, भादरा बाजार से होकर बसें चल सकेंगी।
विज्ञापन
प्रशासन की ये बड़ी गलतियां : जिससे यातायात व्यवस्था हो रही खराब
1. परशुराम चौक : कोई भी चौक इसलिए होता है ताकि वाहन आसानी से चल सकें। लेकिन प्रशासन ने परशुराम चौक पर ही बैरिगेड लगाकर रास्ता रोक दिया। इससे हिसारिया बाजार, आर्य समाज रोड की ओर से आकर बेगू रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियां होती हैं। या तो वे गलत साइड से बेगू रोड की तरफ बढ़ते हैं या फिर परशुराम चौक से अंबेडकर चौक की तरफ से घूमकर आना पड़ता है। इसके अलावा परशुराम चौक के पास ही गांधी मार्केट के सामने का कट बैरिगेट लगाकर बंद कर दिया है।
2. मुख्य बस स्टैंड : मुख्य बस स्टैंड के सामने बसें अड्डा से निकलकर खड़ी होती है। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा ऑटो रिक्शा भी सवारियां उठाने के प्रयास में सड़क के बीच खड़े रहते हैं। प्रशासन को ऑटो रिक्शा की संख्या की भी पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसलिए अब ऑटो रिक्शा यूनियन से संख्या बारे जानकारी मांगी गई है। इतना ही नहीं बस स्टैंड से बरनाला रोड की तरफ जाने वाले चौराहे पर भी अव्यवस्था रहती है। पर्याप्त योजना न होने के कारण यहां दिन भर में 100 से ज्यादा बार जाम लगता है।
3. मिनी बाईपास को कर दिया अवरुद्ध, अब घूमकर आते हैं बड़े वाहन
हिसार से आने वाले भारी वाहनों को बस स्टैंड के आगे से ना गुजरना पड़े, इसलिए मिनी बाईपास रोड बनाया गया। मिनी बाईपास दिल्ली पुल को बरनाला रोड और फिर डबवाली रोड से सीधा जोड़ता है। लेकिन अब प्रशासन ने मिनी बाईपास पर हुडा चौक से लेकर बरनाला रोड पर स्थित भूम्मणशाह चौक के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। यहां भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है। ऐसे में हिसार की तरफ से आकर डबवाली रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को हुडा सेक्टर की रोड से होते हुए बरनाला रोड, फिर भूम्मणशाह चौक तक घूमकर आना पड़ता है। यही स्थिति डबवाली रोड से हिसार की तरफ जाने वाले वाहन चालकों के लिए है। जो रास्ता अवरुद्ध किया गया है उस रास्ते पर डिप्टी सीएम का आवास आता है।
फसली सीजन आ रहा है और किसान फसल लेकर शहर मंडी में आएंगे। इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था खराब ना हो। इसलिए सोच रहे हैं कि बसों का संचालन शहर के बीच से किया जाए। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मंथन करेंगे और प्लान को मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।
-बहादुर सिंह, प्रभारी, यातायात थाना, सिरसा।

सिरसा बस अड्डा के सामने हिसार रोड पर लगा जाम। - फोटो : Sirsa