फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Then the bull made ??on the lives of

फिर सांड की वजह से लोगों की जान पर बनी

Thu, 03 Apr 2014 12:01 AM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Then the bull made ??on the lives of
लावारिस पशुओं की वजह से बार-बार ट्रेन और सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने इन्हें रोकने के लिए एक कदम भी नहीं उठाया। प्रशासन आचार संहिता की आड़ में कोई प्रयास नहीं कर रहा, जिस वजह से लोगों की जान पर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को अरोड़वंश धर्मशाला सभा के पास रेलगाड़ी के सामने अचानक एक सांड आ गया। सांड को बचाने के चक्कर में बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था। इस हादसे में सांड बुरी तरह से कट गया। इससे पहले सोमवार को चार सांड लालगढ़-गुवाहटी एक्सप्रेस के आगे आ गए थे, जिससे गाड़ी पलटते-पलटते बची थी।
विज्ञापन


बाइक के आगे आया सांड, बुरी तरह घायल
मंगलवार रात को नई अनाज मंडी रोड अचानक सांड के आगे आने से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आईसीआईसीआई बैंक के बिजनेस मैनेजर भूपेंद्र सचदेवा घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। लावारिस पशुओं की वजह से सड़क हादसों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
150 से 200 लावारिस सांड है शहर में
शहर में करीब 150 से 200 लावारिस सांड घूम रहे हैं। हिंसक होने की वजह से आए दिन कोई न कोई व्यक्ति इनका शिकार हो रहा है। इनकी वजह से सड़क मार्गों पर भी हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। शहर में बनी गोशाला में करीब एक हजार पशुओं को रखने की क्षमता है, जबकि वहां पहले ही 1300 पशु हैं। इस वजह से उन्होंने भी हाथ खड़े कर लिए हैं।

सीएम ने भी की अनदेखी
16 फरवरी 2014 को डबवाली के खेल स्टेडियम में हुई कांग्रेस की रेल पुल रैली के दौरान ओएसडी (मीडिया) केवी सिंह ने शहर की ओर से लावारिस सांडों को पकड़कर एक जगह पर रखने के लिए सांडशाला की मांग की थी। उस दौरान सीएम ने मांग पर जिक्र तक नहीं किया था। न ही मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन को कोई निर्देश दिया।




कोट
लोकसभा चुनाव के बाद लावारिस पशुओं को पकड़ने का ठेका दिया जाएगा।
- ऋषिकेश चौधरी, सचिव, नगर परिषद, डबवाली
 
कोट
लावारिस पशुओं को पकड़ने का टेंडर तो चुनाव के बाद छोड़ा जाएगा, लेकिन नगर परिषद अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जाएंगे कि वे अपने स्तर पर इस समस्या का हल निकलवाने का प्रयास करें।
- सतीश कुमार, एसडीएम, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed