फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest of safai workers

Sirsa News: जेसीबी के आगे अड़े कर्मचारी, 60 हिरासत में, चेयरमैन के कार्यालय का किया घेराव

Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
protest of safai workers
सिरसा डंपिंग पॉइंट पर जेसीबी के आगे ख़डी महिला कर्मचारी।
सफाई कर्मचारियों ने रोड स्वीपिंग के लिए आए कर्मचारियों से सामान छीना
विज्ञापन


फोटो --

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में स्वच्छता के लिए प्रशासन अपने स्तर पर प्रयासरत है। 30 गाड़ियों से डोर-टू-डोर उठान का कार्य करवाने में युद्ध स्तर पर कर्मचारी लगे हुए हैं।
डाकघर डंपिंग पॉइंट से मंगलवार को कचरा उठान करने का प्रयास जब टीम ने किया तो हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जताया। वे जेसीबी के आगे लेट गए और जेसीबी को रुकवाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को कर्मचारियों की संख्या ज्यादा रही। 60 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर ऐलनाबाद ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, इसी से नाराज कर्मचारियों ने चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के नगर परिषद स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने चेयरमैन से मांग की कि वे उनके समाज से आते हैं और उनका हमेशा सहयोग रहा है। इसलिए वे उनका समर्थन करें। चेयरमैन ने कहा कि वे सामाजिक तौर पर उनके साथ हैं। मगर पार्टी विशेष से जुड़े हुए हैं।
चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने सरकार के सामने कर्मचारियों का पक्ष रख दिया है। आगे भी उनका पक्ष सरकार के सामने रखेंगे। इसी दौरान सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर उनके साथ आने की बात कही तो चेयरमैन नाराज हो गए।
चेयरमैन वीर शांति स्वरूप बोले कि आपके संगठन ने ही तो इनका आंदोलन खराब किया है। ऐसे में सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे अपने भाइयों के लिए आंदोलनरत हैं। हमेशा रहेंगे। हम किसी लालच से इनके साथ नहीं हैं।
20 कर्मचारियों को नहीं करने दिया गया सड़क सफाई का काम
प्रशासन व एजेंसी की ओर से सड़कों की सफाई के लिए योजना बनाई गई। 20 कर्मचारियों को झाड़ू व अन्य चीजें दी गई थीं ताकि सड़क सफाई का काम शुरू हो सके। जैसे ही हड़ताली कर्मचारियों को इसका पता चला तो वे उन लोगों के पास से झाड़ू व अन्य सामान छीन ले गए। उन्होंने कहा कि सफाई कोई और व्यक्ति नहीं कर सकता है। एजेंसी की ओर से गांव देहात व लेबर चौक से कर्मचारियों की व्यवस्था की गई थी ताकि बाजार के कुछ हिस्से में सफाई करवाई जा सके। रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए यह योजना बनाई गई थी।
कर्मचारियों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप
एजेंसी कर्मचारियों के अनुसार, सुबह के समय जब गाड़ियों डोर-टू-डोर कचरा उठाने से पहले पंप पर तेल भरवाने के लिए गई थी। पंप पर उन कर्मचारियों के साथ हड़ताली कर्मचारियों ने बहस की। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम व अन्य सामान को तोड़ा गया। इतना ही नहीं, इस बहस और हाथापाई में एक कर्मचारी की चांदी की चेन भी कहीं गायब हो गई। इसको लेकर एजेंसी की ओर से पुलिस प्रशासन को शिकायत दी जाएगी।
डंपिंग पॉइंट से कचरा उठाने पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी, टायरों की हवा निकाली
फोटो 13, 14, 15
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डंपिंग पॉइंट से कचरा उठाने पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली को कर्मचारियों ने रोक दिया और उसके टायरों की हवा निकाल दी। इसको लेकर मौके पर ठेकेदार पक्ष और कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी।
कर्मचारियों ने कचरा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने और कचरा उठाने का काम बाधित होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध कर रहे 60 कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर ले जाया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस की कार्रवाई का भी विरोध किया। पुलिस कार्रवाई के बाद डंपिंग पॉइंट से कचरा उठाने का काम शुरू करवाया गया। घटना के चलते कुछ समय तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
नगर पालिका कर्मचारी संघ सिरसा इकाई प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। भले ही सरकार कितना भी कर्मचारियों को हिरासत में ले ले। सरकार शहर के मुख्य मार्गों और बाहर के कुछ पॉइंट साफ कर दबाव बनाना चाहती है जो सहन नहीं किया जाएगा।
शहर के मुख्य बाजारों में रक्षाबंधन के समय में कूड़ा कचरा फैला हुआ है। सरकार को यह नजर नहीं आता है। व्यापारी सरकार की हठधर्मिता के कारण परेशान है। सरकार जब तक हमारी मांगें नहीं मानेगी हमारा विरोध जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने किसी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। एजेंसी के आरोप सरासर निराधार हैं। एजेंसी के लोग कर्मचारियों पर दबाव बनाना चाहते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वार्ड-11 में पार्षद ने अपने साथियों के साथ लगाई झाड़ू
वार्ड-11 के पार्षद राजन शर्मा ने अपने वार्ड में स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान चलाया। अपने साथियों के साथ गलियों में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। ऐसे में हाथ पर हाथ रखकर बैठने के बजाय वार्ड वासियों ने खुद कदम उठाने का निर्णय किया। इस अभियान की शुरुआत बाबा बालक नाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र से की है। राजन शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों का मामला अपनी जगह है लेकिन शहर को गंदा रखकर बीमारियां फैलाना किसी समस्या का हल नहीं है।
















डोर-टू-डोर कचरा उठाने पहुंची गाड़ियां, हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने रोकीं; डंपिंग स्टेशन पर हुआ हंगामाफोटो -- 13,14,15
संवाद न्यूज एजेंसी डबवाली।

डबवाली शहर में सुबह के समय डोर-टू-डोर कचरा उठान को लेकर चलाई जा रही गाड़ियों के विरोध में सफाई कर्मचारी उतर गए। गाड़ियों के माध्यम से डोर-टू-डोर जैसे ही गलियों में कचरा उठाने का कार्य शुरू किया गया। इसी सूचना मिलते ही हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और डंपिंग स्टेशन के बाहर एकत्रित हो गए। हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने डंपिंग स्टेशन पर पहुंचने वाली कचरे से भरी डोर-टू-डोर गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगरपरिषद प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि वे पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी हड़ताल के बीच कचरा उठाने वाली गाड़ियां चलाकर उन्हें उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को लेकर समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी गाड़ी को कचरा उठाने नहीं देंगे। मौके पर सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
--
पुलिस ने मौके पर पहुंच संभाले हालात डंपिंग प्वाइंट पर गाड़ियों को रोकने की जैसे ही सूचना पुलिस प्रशासन को प्राप्त हुई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और हड़ताली कर्मचारियों के साथ बातचीत करना शुरू किया। उन्हें शांतिपूर्वक अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठाने वाली सभी गाड़ियों को वापस नगरपरिषद कार्यालय में खड़ा करवा दिया।

---
प्रशासन का हड़ताल के बीच गाड़ियां चलवाना गलत - प्रधान
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सूरज कुमार ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा हड़ताल के बीच गाड़ियां चलवाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी कीमत पर हड़ताल के दौरान कचरा उठाने वाली गाड़ियों को नहीं चलने देंगे। सूरज कुमार ने कहा कि अब सफाई कर्मचारी दिन के साथ-साथ रात में भी पहरा देंगे, ताकि हड़ताल के दौरान किसी भी गाड़ी को चोरी-छिपे कचरा उठाने के लिए न भेजा जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से भी शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed