फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   grand performance in cultural event

Sirsa News: सांस्कृतिक उत्सव में 450 विद्यार्थियों ने बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
grand performance in cultural event
सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्या​र्थियों के साथ मुख्याति​थि यतिंद्र सिंह  व अन्य। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। खंड नाथूसरी चोपटा में मंगलवार को खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में लगभग 450 विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरे। भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतवीर ढिढारिया ने की जबकि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव हरियाणवी विरासत एवं संस्कृति की थीम पर आयोजित किया गया था। प्रतियोगिताएं कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12 के दो आयु वर्गों में हुईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, हरियाणवी रागिनी और लघु नाटिका के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति, लोक परंपराओं और अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि यतींद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक-एक पेड़ लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यतींद्र ने पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने खंड नाथूसरी चोपटा के विद्यार्थियों, विद्यालयों और शिक्षकों को शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
सफल आयोजन में योगदान : विशिष्ट अतिथि जसपाल सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी समृद्ध हरियाणवी संस्कृति के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी उमेद सिंह ढाका, समन्वयक राजेश मल्होत्रा और निर्णायक दल की नोडल मोना पुरी का विशेष योगदान रहा।

कुलदीप सिंह, सतबीर सिंह, दलवीर सिंह एवं अनीता ने भी इसमें सहयोग किया। धर्मेंद्र डूडी एवं विवेक कुमार ने कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed