फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Then be prevented from drinking father's murder

शराब पीने से रोका तो पिता की हत्या

Mon, 23 Jun 2014 11:48 PM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 23 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव संतनगर में रविवार रात को एक बाप ने अपने बेटे को शराब पीने से रोका तो तैश में आए बेटे ने बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सामान्य अस्पताल में किया गया। जिले में एक सप्ताह के अंतराल में अपनों द्वारा खून बहाने की दो वारदात सामने चुकी हैं। पहला मामला रानियां में सामने आया था।
विज्ञापन


गांव संतनगर में 60 वर्षीय निवासी जोगेंद्र सिंह रविवार रात को घर में बैठा था। इसी दौरान उसका बेटा अमर सिंह घर आया और चारपाई पर बैठक शराब पीने लगा। अमर सिंह चाकू से सलाद काटने लगा तो वृद्ध पिता ने उसे शराब नहीं पीने को कहा। इसी बात से अमर बिफर गया और उसने पिता से झगड़ा शुरू कर दिया। ज्यादा तैश में आकर अमर सिंह ने सलाद की प्लेट से चाकू उठाया और सीधा पिता के सीने में घोंप दिया। चाकू लगने से जोगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पुत्र हरफूल की शिकायत पर आरोपी अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मामा ने ली थी भांजे की जान
इससे कुछ दिन पहले गांव भडोलियांवाली में 18 जून को भांजे ने मामा का तेजधार हथियार से गला काट दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर हत्यारोपी जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। गांव भडोलियांवाली की ढाणी बाजीगर निवासी 55 वर्षीय बलकार सिंह पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात करीब साढे़ सात बजे सड़क किनारे पुली पर बैठा था। इसी दौरान उसके भांजे 45 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र बचन सिंह ने धारदार हथियार से अपने मामा बलकार सिंह का गला काट दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed