{"_id":"68aca0cf38f2534e520004b6","slug":"thefts-on-the-rise-in-matuwala-thieves-out-of-reach-sirsa-news-c-128-1-svns1027-143112-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मतुवाला में बढ़ रही चोरी, चोर पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मतुवाला में बढ़ रही चोरी, चोर पकड़ से बाहर
विज्ञापन
रानियां चोरी की घटना की जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
रानियां। जीवन नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव मतुवाला में पिछले एक साल से चोरी की अनेकों घटना हो चुकी है। अभी तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के बार-बार चोरी की घटनाओं की शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
गांव मतुवाला निवासी विनोद कुमार उर्फ धोलू के घर से चोरों ने दिनदहाड़े 50 किलो गेहूं की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र सहारण ने बताया कि चोरों ने गांव के व्यायामशाला में लाइटों, पंखों व बिजली की फिटिंग का नुकसान किया था, जिसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
इसी प्रकार बनवारी लाल ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके खेत में लगे सोलर मोटर के स्टार्टर और उसके बाद सबमर्सिबल मोटर की चोरी हुई थी, पीड़ित चेतन इंदलिया ने बताया कि उसके घर से चोरों ने एक भैंस की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह से संजय कुमार का मोटर साइकिल, एक दुकानदार के करीब 5 क्विंटल गेहूं , राजेंद्र कुमार के खेत से पाइपलाइन के पांच नक्के और एक मजदूर व्यक्ति की साइकिल भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
अनाज भी सुरक्षित नहीं : ग्रामीण
ग्रामीण हंसराज पचार, सतवीर बिरट, विनोद कुमार, सुभाष, दौलतराम, राजेंद्र, इंद्रपाल, चेतन इंदलिया, संजय कुमार व अन्य बताया कि उनके गांव से चोरी की घटनाएं करीब एक साल से हो रही हैं। ग्रामीणों के घरों में रखा कीमती सामान व यहां तक के अनाज भी सुरक्षित नहीं है। चोरी की बढ़ती वारदातों पर जीवन नगर चौकी पुलिस व डीएसपी को कई बार इस बारे में शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं। अभी तक कोई पुलिस ने किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जीवन नगर चौकी पुलिस जल्द ही चोरी की वारदातों पर काबू नहीं पाया तो वे जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर घेराव देने को मजबूर होंगे।
पुलिस नहीं बरत रही लापरवाही : चौकी प्रभारी
जीवन नगर चौकी प्रभारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मतुवाला से चोरी की वारदात की शिकायत हमारे पास आई हुई है और पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस को अभी तक न तो कोई संदिग्ध व्यक्ति मिला है और न ही कोई चोरी करता व्यक्ति पकड़ा गया है। पुलिस मतुवाला की चोरी की वारदातों को सुलझाने और चोर को पकड़ने में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरत रही है।
-- -- -- -- -- -- -गांव में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और पंचायत व ग्रामीणों ने जीवन नगर पुलिस चौकी में चोरी की घटनाओं की शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो पुलिस ने कोई चोर पकड़ा है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत चोरों को पकड़ने के लिए अपने स्तर पर कमेटी बनाकर निगरानी कर रही है। - वीरेंद्र सहारण, सरपंच प्रतिनिधि, मतुवाला।