फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   theft in house

Sirsa News: मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी

Tue, 28 Apr 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
theft in house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऐलनाबाद। शहर की हुडा कॉलोनी में चोर ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिया। घटना का पता तब चला जब परिवार शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा।


वार्ड नंबर 17, हुडा कॉलोनी निवासी जगजीवन राम अपने परिवार के साथ पिछले 4-5 दिनों से रिश्तेदारी में शादी में गए हुए थे। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनकी माता घर लौटीं तो बाहर का ताला सही सलामत था। जब उन्होंने अंदर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। शक होने पर जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, चोर अलमारी से करीब 5000 रुपये नकदी, दो लेडीज व दो जेंट्स सोने की अंगूठियां, एक सोने की कंठी, नथ, सात सोने के कोके, छह जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का चांद, 20 चांदी के सिक्के, करीब 50 ग्राम पुरानी चांदी और 7-8 जोड़ी बिछिया अलावा घरेलू कागजात भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed