{"_id":"697a596c20f333614f0f3c94","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152046-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मकान से 2 लाख नकद, विदेशी मुद्रा व डायमंड सेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मकान से 2 लाख नकद, विदेशी मुद्रा व डायमंड सेट चोरी
Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ गया हुआ था मालिक, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आरएसडी कॉलोनी में चोरों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आरएसडी कॉलोनी में चोरों ने एक मकान में रविवार की रात वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से दो लाख रुपये, विदेशी मुद्रा व डायमंड सेट चुराकर ले गए हैं। घटना के समय मकान मालिक बेटे से मिलने चंडीगढ़ गया हुआ था। शहर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक राकेश अग्रवाल ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने पुत्र से मिलने चंडीगढ़ गया हुआ था। सुबह करीब 10 बजे उनके घर पर सफाई करने वाली महिला पहुंची। उसने देखा कि मेन गेट और ऊपरी मंजिल का दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर गई तो अलमारी खुली हुई मिली और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद महिला ने उसे फोन कर घटना की सूचना दी।
राकेश अग्रवाल ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे वह चंडीगढ़ से सिरसा पहुंचा और घर में जाकर अलमारी चेक की। अलमारी में से दो लाख रुपये, एक 1000 थाई भाट का नोट, एक अमेरिकी डॉलर का नोट व एक डायमंड सेट गायब मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर मुआयना किया।
विज्ञापन
राकेश अग्रवाल का कहना है कि इस वारदात में दो लोग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।