{"_id":"590b76a94f1c1b0b3944283b","slug":"theft-25-thousand-rs-attack-on-cloth-busniessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ व्यापारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़, 25 हजार की नकदी रुपये चुराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ व्यापारी पर हमला, दुकान में तोड़फोड़, 25 हजार की नकदी रुपये चुराए
amarujala/Sirsa
Updated Fri, 05 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती शाम मलोट रोड पर श्री विश्वकर्मा गुरुद्वारा मंदिर के सामने स्थित एक कबाड़ व्यापारी पर कुछ युवकों ने अचानक हमला बोल दिया और उससे मारपीट कर घायल करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की जिससे उसका बाहर खड़ी बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना पाकर थाना शहर के हैड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह व रोहताश मौके पर पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज किए।
दुकान मालिक पवन नंदा व मौनू नंदा ने बताया कि बुधवार शाम हर्ष नगर सिंगीकाट मौहल्ले के शक्ति, गौमेश, शंकर, विशाल, अर्जुन नामक युवक उनकी दुकान पर आए और कबाड़ खरीदने का रेट पूछने लगे। उन्होंने उन्हें अपना रेट बता दिया। इसके बाद वह बेवजह उनके साथ उलझ पड़े। एक बार तो उक्त युवक वहां से चले गए, कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में आ धमके और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते उन्होंने उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी और उनकी दुकान के बाहर खड़ा बाईक भी तोड़ दिया। इस दौरान गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। एचसी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस बाबत शिकायत आई है। जांच की जा रही है इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।