{"_id":"65999761a60beec63a0a637a","slug":"the-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-house-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13104-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान
Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव डबवाली में शनिवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय केवल सिंह निवासी गांव मसीतां हाल निवासी गांव डबवाली के तौर पर हुई है। शहर थाना पुलिस ने मृतक के दादा मेजर सिंह के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
शहर थाना मंडी डबवाली के जांच अधिकारी सुग्रीव भादू ने बताया कि केवल सिंह का पिता गुरजंट सिंह ट्रक ड्राइवर हैं। गुरजंट सिंह बाहर गया हुआ था। घर पर मां-बेटा दोनों ही थे। शुक्रवार रात्रि केवल खाना खाकर सोया था। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंची तो केवल फंदे पर लटकते मिला। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने मृतक के दादा मेजर सिंह के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।