{"_id":"584ef6ef4f1c1ba06f64a020","slug":"the-woman-responded-gas-burnt-in-the-accident-died-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लिकेज हादसे में झुलसी महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लिकेज हादसे में झुलसी महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। ओढां थाना क्षेत्र के गांव घुंकावाली में बीते दिनों गैस सिलेंडर लिकेज से घटित हुए हादसे में गंभीर हुई 23 वर्षीय महिला ने सिरसा के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इतेफाकिया घटना की कार्यवाही दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि सर्वजीत कौर ने रात्रि खाना बनाने के बाद भूलवश सिलेंडर का रेगुलेटर खुला छोड़ दिया था। इससे गैस लिकेज हो गई थी। सर्वजीत कौर ने जब सुबह चाय बनाने के लिए लाइटर से चूल्हा जलाना चाहा तो अचानक भभकी आग ने उसे चपेट में ले लिया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई सर्वजीत कौर को सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि उक्त हादसा इतेफाक से हुआ है जिसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 174 की कार्यवाही दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।