फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The water bodies of the city dried up, only a small amount of water is being received from Panjuana

शहर के जलघर सूखे, पंजुआना से भी मिल रहा नाम मात्र पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The water bodies of the city dried up, only a small amount of water is being received from Panjuana
उपमुख्यमंत्री निवास के सामने खाली पड़ी जलघर की पेयजल डिग्गी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पानी की कमी के कारण शहर के दोनों मुख्य जलघर अब सूख चुके हैं। पंजुआना जलघर से भी अब पहले के मुकाबले 50 फीसदी ही पानी की सप्लाई मिल पा रही है। जिसके कारण शहर की 30 कॉलोनियों में पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अब उनके पास खाना बनाने और शौचालय में जाने तक के लिए पानी नहीं है। शहर में पंजुआना जलघर और ट्यूबवेलों से दो करोड़ 10 लाख लीटर पानी की सप्लाई हो रही है। पानी की समस्या को लेकर शहर वासियों ने अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष सोमवार को ताला लगाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर में हर रोज चत्तरगढ़पट्टी, लघु सचिवालय के जलघर और ट्यूबवेलों से 4 करोड़ 50 हजार लीटर पानी की सप्लाई की जाती थी लेकिन अब केवल शहर में दो करोड़ 10 लाख लीटर ही पानी की सप्लाई मिल पा रही है। जरूरत के अनुसार लोगों को दो करोड़ 40 लाख लीटर पानी की सप्लाई कम हो रही है। सिरसा शहर की पूरी पेयजल आपूर्ति पंजुआना जलघर पर निर्भर है। पंजुआना जलघर से शहर में रोजाना 20 एमएलडी आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा ट्यूबवेल से शहर में दी जा रही कम आपूर्ति के कारण व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि विभाग की ओर से राशनिंग कर पेजयल की सप्लाई एक समय दी जा रही है। लेकिन प्राप्त मात्रा में पानी न पहुंच पाने के कारण लोगों को मजबूरन टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट
शहर की बैंक कॉलोनी, गुरुनानक नगर, भगत सिंह कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, राम कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, बेगू रोड, बरनाला रोड, डबवाली रोड, प्रेम नगर, चतरगढ़पट्टी सहित अनेक क्षेत्रों में इन समय पेयजल आपूर्ति की समस्या सामने आ रही है। विभाग को सूचित करने के बावजूद समय पर आपूर्ति नहीं छोड़ी जा रही है, जिसके चलते शहर की करीब डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी परेशानी का सामना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग भेज रहा रोजाना 15 ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई
जिन क्षेत्रों में समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है वहां पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दिन में करीब 10 से 15 ट्यूबवेलों से सप्लाई भेजी जा रही है। पेयजल समस्या को लेकर सबसे अधिक शिकायत हाउसिंग बोर्ड, बरनाला रोड, डबवाली रोड आदि क्षेत्रों से जा रही है। जहां जरूरत अनुसार पेयजल सप्लाई नहीं होने पर टैंकर की सहायता से पानी पहुंचाया जा रहा है।
पंजुआना जलघर में 260 एमएलडी की क्षमता, शहर की सात डिग्गियां खाली
पेयजल भंडारण के लिए सिरसा में पंजुआना जलघर में दो, चतरगढ़पट्टी जलघर में पांच तथा लघु सचिवालय में दो डिग्गियों का निर्माण किया गया है। परंतु अभी चतरगढ़पट्टी व लघुसचिवालय स्थित जलघर की पेयजल डिग्गियां खाली पड़ी है। जिसके चलते शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं पंजुआना जलघर से जरूरत से आधी मात्रा में पेयजल आपूर्ति सप्लाई की जा रही है।
समस्या का हल न होने पर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित जलघर को ताला लगाने की चेतावनी
शहर में पेयजल की समस्या होने के कारण बैंक कॉलोनी निवासियों ने प्रदर्शन किया और पेयजल की आपूूर्ति किए जाने की मांग की। वहीं किसान नेता गुरप्रीत गिल, रमेश कुुमार, हरनाम सिंह, बलदेव ज्याणी ने कहा कि सोमवार तक अगर शहर में पेजयल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उपमुख्यमंत्री आवास के समक्ष स्थित जलघर को ताला लगाने को मजबूर होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में नहाने, खाना बनाने और शौचालय में जाने तक के लिए पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण उन्हें टैंकर मंगवाने पड़ रहे है।

जरूरत अनुसार कॉलोनियों में पेयजल की सप्लाई दी जा रही है। जिन कॉलोनी में अधिक परेशानी है वहां टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं। मंगलवार तक शहर में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा।

पेयजल की मांग को लेकर एसई कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते नागरिक।

पेयजल की मांग को लेकर एसई कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते नागरिक।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed