{"_id":"682cc69e9af28ef5a70fb9e5","slug":"the-ward-councillor-who-reached-the-power-house-with-the-residents-of-the-locality-was-attacked-sirsa-news-c-128-1-sir1004-138178-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मोहल्ला वासियों के साथ बिजली घर पहुंचे वार्ड पार्षद पर हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मोहल्ला वासियों के साथ बिजली घर पहुंचे वार्ड पार्षद पर हुआ हमला
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल पार्षद दीपक बंसल से मिलने पहुंचे भाजपा नेता मनीष सिंगला।
सिरसा। शहर में सोमवार रात काठ मंडी स्थित बिजली घर में वार्ड 12 के पार्षद दीपक बंसल पर हमला हो गया। हमले में घायल पार्षद दीपक बंसल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पार्षद के परिजनों का आरोप है कि बिजली की समस्या के चलते बिजली घर में एकत्रित हुए लोगों के बीच मौके का फायदा उठाते हुए विपक्षियों ने दीपक पर हमला किया है।
पार्षद दीपक बंसल के पिता जीवन बंसल ने बताया कि सोमवार रात को वार्ड में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं थी। इसी दौरान गली नंबर 14 के 50 लोग एकत्रित होकर उनके घर आ गए। दीपक बंसल गली वासियों के साथ काठ मंडी बिजली घर चले गए। यहां पर उन्होंने बिजली निगम अधिकारी को फोन किया तो जवाब मिला कि सुबह तक बिजली समस्या ठीक हो जाएगी।
जीवन बंसल ने आरोप लगाया कि इसके बाद वार्ड निवासी राजू कक्कड़ व उसके भाईयों ने दीपक पर हमला कर दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी सतपाल सूर्या ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा 12 बजे उसके पास पार्षद दीपक बंसल का फोन आया था। दीपक ने कहा कि कुछ लोग उसके साथ झगड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर वह भी काठ मंडी बिजली घर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने यहां मौजूद लोगों को शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान दीपक पर हमला हो गया। हमलावरों की संख्या आठ थी।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि
घायल दीपक बंसल का बयान दर्ज करने पुलिस अस्पताल गई थी। दीपक बंसल अभी बयान देने के काबिल नहीं है। घायल के ठीक होते ही उसके बयान दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिजली समस्या की आड़ में तीनों भाईयों ने निकाली खुनस
सतपाल सूर्या का कहना है कि हमलावरों में राजू कक्कड़, सोनू कक्कड़ व नीरज कक्कड़ शामिल थे। पार्षद चुनाव में इनकी हार हुई थी, इसलिए उक्त तीनों भाईयों ने बिजली समस्या की आड़ में अपने साथियों के साथ पार्षद दीपक बंसल पर डंडों व लात-घूसों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दीपक बंसल को खून की उल्टी आई तो तुरंत प्रभाव से उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दीपक की हालत गंभीर होते देख उसे रेफर कर दिया। इसके बाद घरवाले दीपक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले आए। पार्षद की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा है। दीपक के पिता जीवन बंसल का कहना है कि दीपक पर हमला सुनियोजित ढंग से हुआ है। राजू कक्कड़ अपने दोनों भाईयों व साथियों के साथ हथियार लेकर बिजली घर आया था। हमले में दीपक बेहोश हो गया था, लेकिन हमलावर उसे लात-घूसे मारते रहे।
मेरे भाईयों के साथ हाथापाई की कोशिश की : राजू
वहीं, राजू कक्कड़ का कहना है कि रात को उसके पास फोन आया था कि बिजली घर में मोहल्ले वालों के साथ पार्षद दीपक बंसल की बहस हो गई है। मोहल्ला वासी बोल रहे हैं कि न तो पार्षद फोन उठा रहा है और न ही बिजली निगम अधिकारी। राजू कक्कड़ का कहना है कि उसने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को समझाया। इसी दौरान उसके छोटे भाई सोनू व नीरज के साथ हाथापाई की कोशिश की गई। इसके वह दोनों भाईयों को समझाकर घर ले आया था।