फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the three accused who robbed the petrol pump recovered two pistol and cartridges

ढुढियांवाली और डबवाली में पेट्रोल पंप लूटने वाले तीनों आरोपी काबू, दो पिस्तौल व कारतूस बरामद

Sun, 01 Sep 2019 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
the three accused who robbed the petrol pump recovered two pistol and cartridges
आरोपियों व बरामद हथियारों के साथ पुलिस उपाधीक्षक व अन्य - फोटो : Sirsa
गांव नथोर माइनर के पास डबवाली रोड केहरवाला के पास लूट की साजिश रच रहे तीनों लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दो दिन पहले गांव ढुढियांवाली में पेट्रोल पंप पर हुई लूट को कुबूल कर लिया। इसके अलावा तीनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले डबवाली में भी पेट्रोल पंप पर हुई वारदात में शामिल होने की बात कुबूल कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ मोटू निवासी मसीतां, गुरप्रीत सिंह निवासी तरनतारन काशम भट्टी और गुरप्रीत निवासी जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त की गई 2 पिस्तौल, 1 मोटरसाइकिल, 5 कारतूस, लाठी, टार्च व अन्य कई समान भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों के बारे में और पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

वारदात का खुलासा करते हुए सिरसा के डीएसपी राजेश कुमार चेची ने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली की केहरवाला के पास तीन संदिग्ध युवक लूट की फिराक में खड़े हैं। इस पर पुलिस ने अपनी टीम के साथ उनको पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को देख कर तीनों वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन सब इंस्पेक्टर कृष्ण ने अपने साथियों की सहायता सेे तीनों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने डबवाली के पास एक पेट्रोल पंप से 90 हजार रुपये लूटने की वारदात कुबूल की। डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत निवासी फरीदकोट के ऊपर पंजाब के विभिन्न थानों में एनडीपीएस के चार मुकदमें दर्ज हैं। गुरप्रीत का पिता पंजाब पुलिस में काम कर चुका है और अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में 6 साल जेल में रहकर आया है।
विज्ञापन

बड़ी वारदात कर बडे़ गैंग में होना चाहते थे शामिल: सिरसा के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने दो वारदात कुबूल की हैं। अब वह एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तीनों आरोपी आढ़ती को किडनैप करना व क्षेत्र के किसी मौजिज व्यक्ति या सरपंच की हत्या कर मशहूर होना चाहते थे ताकि वह पंजाब के बड़े व नामी गैंगस्टर के साथ गैंग में शामिल हो सकें। फरीदकोट का रहने वाला गुरप्रीत अक्सर मसीतां के प्रदीप के पास आता-जाता था। लेकिन तरनतारण के गुरप्रीत के साथ उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। तरनतारण का गुरप्रीत पहली बार सिरसा में आकर इनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed