{"_id":"670ebdb398b114dba207047c","slug":"the-team-arrived-to-check-the-animals-footprints-the-officer-said-do-not-pay-attention-to-the-viral-news-on-social-media-the-footprints-could-be-those-of-a-wild-or-hunter-dog-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127190-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जानवर के पैरों के निशान जांचने पहुंची टीम, अधिकारी बोले - सोशल मीडिया पर वायरल खबरों पर न दें ध्यान, निशान जंगली या शिकारी कुत्ते के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जानवर के पैरों के निशान जांचने पहुंची टीम, अधिकारी बोले - सोशल मीडिया पर वायरल खबरों पर न दें ध्यान, निशान जंगली या शिकारी कुत्ते के
Wed, 16 Oct 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी में वन्य जीव विभाग की टीम जानवर के पैरों के निशान की जांच करती हुई। संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोड़ी। अज्ञात जानवर के द्वारा प्रवासी मजदूर महिला पर हमला करने के बाद वन्य जीव रक्षक विभाग की टीम मलड़ी पुल पर स्थित भट्ठे पर पहुंची। वन्य जीव रक्षक विभाग के गार्ड रछपाल सिंह ने बताया कि हमने जानवर के पैरों के निशान की जांच की है, जिससे जंगली कुत्ता या िशकारी कुत्ता होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा शेर होने की अफवाह फैलाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की जा रही है। ऐसी कोई भी बात नहीं है। हम जांच कर रहे हैं। नजदीकी क्षेत्र में हम गश्त भी करेंगे और अगर ग्रामीणों का सहयोग मिलेगा और हमें किसी अन्य खूंखार जानवर होने की संभावना लगेगी तो विभाग की तरफ से पिंजरे भी लगाए जाएंगे।
बता दें कि रोड़ी के नजदीक मलड़ी पुल पर स्थित भट्ठे पर उतर प्रदेश के जिला बदांयु के गांव सुकीकीमनियां निवासी महावीर अपनी पत्नी कन्यावती और 6 बच्चों के साथ काम करता है। रविवार रात करीब 11 बजे सभी बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान कन्यावती पर अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया था। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी।