फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The sunshine throughout the day provided some relief, but the wind made it feel chilly.

Sirsa News: पूरे दिन धूप रहने से मिली राहत, हवा से ठिठुरन हुई महसूस

Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The sunshine throughout the day provided some relief, but the wind made it feel chilly.
शनिवार शाम तेज हवा चलने से आसमान में बादल छाए।
सिरसा। सुबह से लेकर शाम तक मौसम के बदले-बदले तेवर लोगों ने महसूस किए। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे धूप निकलने के साथ ही लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप पूरे दिन बनी रही, जिससे ऐसा लगा कि मौसम में नरमी आ रही है। हालांकि, धूप के बावजूद चल रही हवा ने ठिठुरन का एहसास लगातार बनाए रखा। खासकर खुले स्थानों पर हवा के कारण सर्दी अधिक चुभती रही। वहीं शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बादलवाही हुई। आसमान में बादल छा गए और वातावरण ठंडा पड़ गया। अचानक आई इस मौसम की हलचल से बारिश के आसार बढ़ गए।
विज्ञापन




सुबह के समय धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर निकले और धूप सेंकते नजर आए। पार्कों, छतों और घरों के आंगनों में लोग धूप में बैठे दिखे। धूप में बैठने से शरीर को राहत जरूर मिली, लेकिन हवा के झोंकों ने पूरी तरह ठंड से निजात नहीं लेने दी। कई लोगों ने बताया कि धूप में बैठने पर कुछ समय के लिए गर्माहट महसूस हुई, लेकिन जैसे ही हवा तेज हुई, ठंड फिर से सताने लगी। दोपहर के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। धूप तेज थी, लेकिन हवा की रफ्तार के कारण हल्की सर्दी का असर दिन भर बना रहा। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही रही, हालांकि लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन


4 बजे के बाद बढ़ी ठंड



शाम ढलते ही ठंड का असर और बढ़ गया। करीब 4 बजे के बाद तापमान में गिरावट महसूस होने लगी और ठंड अधिक बढ़ गई। सूर्य की तीव्रता कम होते ही हवा में ठंडक बढ़ गई, जिससे लोगों को फिर से सर्दी का एहसास हुआ। शाम के समय घर से बाहर निकलने वालों को खासतौर पर ठंड का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अलाव और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी



मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा।

आने वाले दिनों ठंड अधिक बढ़ने के आसार



मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस की जा सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed