{"_id":"6912254694bade89f103a54b","slug":"the-sit-investigation-matched-numerous-records-sirsa-news-c-128-1-sir1004-147449-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसआईटी जांच में काफी रिकॉर्ड का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसआईटी जांच में काफी रिकॉर्ड का मिलान
Mon, 10 Nov 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस मालखाने से नशीले पदार्थ गायब होने के मामले में आरोपी पूर्व इंचार्ज कुलदीप को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। नौ दिन की रिमांड अवधि के दौरान मालखाने के काफी रिकॉर्ड का मिलान हो चुका है।
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2008 व 2012 का रिकॉर्ड अभी नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक (एसपी ) दीपक सहारण का कहना है कि एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया,उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आईपीएस फैसल खान के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। इसमें तीन डीएसपी शामिल हैं।
आरोपी कुलदीप को कोर्ट ने पहले पांच दिन के रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को आठ नवंबर को फिर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद फिर से कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपी से पिछले 9 दिन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
एसआई कुलदीप निवासी बाटा कॉलोनी सिरसा को एक वर्ष पहले लघु सचिवालय के पास स्थित पुलिस माल खाने का प्रभारी नियुक्त किया गया था। 30 अक्टूबर को कुलदीप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर महेंद्र को माल खाना प्रभारी नियुक्त किया गया। पुलिस के मुताबिक मालखाने का चार्ज लेने से पहले यहां रखे गए मादक पदार्थ, शराब प्रतिबंधित दवाइयां, अवैध हथियार,कारतूस व वाहनों का रिकॉर्ड चेक किया गया तो उसमें बड़ी अनियमितता व गड़बड़ी मिली।