फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The shine of the festival overshadowed by garbage... Even during Raksha Bandhan, the situation hasn't improved, sanitation workers continue their protest

Sirsa News: त्योहार की रौनक पर कचरे का ग्रहण...रक्षाबंधन पर भी नहीं बदले हालात, सफाई कर्मियों का हल्ला बोल जारी

Fri, 28 Aug 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
The shine of the festival overshadowed by garbage... Even during Raksha Bandhan, the situation hasn't improved, sanitation workers continue their protest
सिरसा। रक्षाबंधन के दिन भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। सफाई कर्मचारियों के हल्ला बोल विरोध का असर सड़कों, गलियों और बाजारों में साफ दिखाई दिया। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। घरों से नियमित कचरा उठान प्रभावित होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों के साथ कई गलियों और बाजारों में भी कचरा जमा रहा। त्योहार के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ी, लेकिन सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। खुले में पड़े कचरे से दुर्गंध फैलने लगी है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के विरोध के चलते पिछले कई दिनों से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम प्रभावित है। इसका सीधा असर शहरवासियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और कर्मचारियों के विवाद का समाधान जल्द होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली में सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन और कुछ कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर वीरवार देर रात तक विवाद की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों ने हिरासत में लिए गए साथियों को नहीं छोड़ने का विरोध किया। रात में कर्मचारियों ने मार्च भी निकाला। कर्मचारी संगठनों ने मांगों और समस्याओं का समाधान बातचीत से करने की मांग की। वहीं प्रशासन सफाई व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के प्रयास में जुटा है।
पुलिस के साथ कचरा उठाने का अभियान जारी रहेगा
सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासन ने शनिवार और रविवार को अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के सहयोग से घर-घर कचरा उठाने का अभियान जारी रखा जाएगा।
शहरवासियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था आवश्यक सेवा से जुड़ी है। ऐसे में विवाद का खामियाजा आम लोगों को नहीं भुगतना चाहिए। लोगों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

सफाई नहीं हुई तो डंपिंग प्वाइंट फिर हुए कचरे से लबालब
पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद के अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मिलकर डोर-टू-डोर और डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठवा रहे थे। रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण डंपिंग प्वाइंटों पर फिर से कचरे के ढेर लगने लगे हैं। शहर के बाजारों और गलियों में 23 दिनों से सफाई नहीं होने का भी लोगों ने दावा किया है। इससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है। लोगों को आशंका है कि शनिवार और रविवार को भी व्यवस्था प्रभावित रही तो सोमवार तक हालात और खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed