फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The school bus overturned near Wadingkheda, the villagers pulled out the children by breaking the glass.

Sirsa News: वडिंगखेड़ा के पास स्कूल बस पलटी, ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर

Fri, 12 May 2023 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 May 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
The school bus overturned near Wadingkheda, the villagers pulled out the children by breaking the glass.
हादसाग्रस्त स्कूल वैन को देखते ग्रामीण।
डबवाली (सिरसा)। डबवाली के साथ लगते पंजाब क्षेत्र के गांव वडिंगखेड़ा के पास बच्चों से भरी खस्ताहाल मिनी बस पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मिनी बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों को ज्यादा चोटें लगी और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाए कि उक्त मिनी बस बेहद खस्ताहाल है और बस चालक भी नशे में था।
विज्ञापन

डबवाली के बठिंडा रोड पर स्थित इस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों को गांव से लाने के लिए मिनी बस को किराए पर लिया हुआ है। बताया जा रहा कि मिनी बस गांव लौहगढ़ से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे पंजाब क्षेत्र के गांव वडिंगखेड़ा के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बस नीचे खेतों में उतर गई और पलट गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। दो बच्चों के ज्यादा चोटें थी और फ्रेक्चर भी आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद करीब एक घंटे के बाद स्कूल से स्टाफ मौके पर पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक ने नशा कर रखा था।
विज्ञापन


मिनी बस हादसाग्रस्त हुई है। जिसमें 10 से 12 बच्चे सवार थे, जिनमें से एक बच्चे के पैर में फ्रैक्चर आया है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। मिनी बस में सवार अन्य बच्चे सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजम बादल, अध्यक्ष, स्कूल प्रबंधक समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed