फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The role of media is very important in the interest of society: Prof. Ganeshilal

मीडिया की भूमिका समाज हित में बेहद महत्वपूर्ण : प्रो. गणेशीलाल

Sun, 17 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
The role of media is very important in the interest of society: Prof. Ganeshilal
सिरसा। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है, इसलिए समाजहित में उनकी भूमिका ओर भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह बात मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के बदलते स्वरूप पर संगोष्ठी आयोजित के दौरान पूर्व राज्यपाल ओडिशा प्रो. गणेशीलाल ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि देश व समाज की बेहतरी में हर किसी की अपनी भूमिका है। आजादी के समय से लेकर अब तक देश में मीडिया का बहुत बड़ा रोल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति आंतरिक रूप से स्वयं को मजबूत बनाता है, तो वह अपने जीवन में ओर अधिक बेहतर करने में सक्षम बनता है। उन्होंने मीडिया की महत्ता को आध्यात्मिक उदाहरण देकर बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उदय ने पारंपरिक भौगोलिक बाधाओं को तोड़ते हुए समाचार की पहुंच का विस्तार किया है। बदलते प्लेटफ़ॉर्म ने व्यक्तिगत आवाजों को भी सशक्त बनाया है। मीडिया जहां एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के स्तंभों में से एक के रूप में कार्य करता है, वहीं विभिन्न पत्रकार दर्पण के रूप में कार्य करते हैं। आप द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित की जाने वाली खबर एवं रिपोर्ट का काफी असर देखने का मिलता है। सरकार, प्रशासन व समाज आपकी खबरों पर संज्ञान लेते हुए उन कमियों को दूर करते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सांगवान ने मीडिया के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया की देश की आजादी में अहम भूमिका के साथ-साथ आजादी के बाद देश के विकास में भी अहम भूमिका रही है। प्रत्येक नागरिक की भांति मीडिया को भी अभिव्यक्ति की आजादी है। इसके साथ-साथ देश व समाज हित के कर्तव्य भी हम सब से जुड़े हैं। इन कर्तव्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर देश की बेहतरी अपना योगदान दें, जिससे समाज को एक नई दिशा देने का काम हम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हमें स्वयं को तकनीकी तौर पर भी सशक्त बनाना होगा, ताकि उद्योग मांग अनुरूप परिणाम हासिल हो, जिससे इस दिशा में करियर को नई ऊंचाई मिल सके। मीडिया के बदलते स्वरूप पर जिला के पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष सिंगला, पूर्व सीएम एमिनेंट पर्सन हरपिंदर शर्मा, पूर्व राज्यपाल ओएसडी सुनील सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed