फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The road built 10 days ago in Ajay Vihar broke in the rain, the colony resident alleged irregularities, said - poor material was used in the construction, the level was also not good.

Sirsa News: अजय विहार में 10 दिन पहले बनाई सड़क बारिश में टूटी, कॉलोनीवासी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, बोले- निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, लेवल भी ठीक नहीं

Wed, 01 Jan 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The road built 10 days ago in Ajay Vihar broke in the rain, the colony resident alleged irregularities, said - poor material was used in the construction, the level was also not good.
अजय विहार में लीक होता सीवर मैनहोल और धंसी सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के अजय विहार में 10 दिन पहले बनाई गई सड़क बारिश के बाद टूट गई है। इससे काॅलोनीवासियों में रोष है। मंगलवार को उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सड़क के निर्माण में गड़बड़ी की है। घटिया स्तर की सामग्री लगाई गई है। सड़क का लेवल भी ठीक नहीं है।

लोगों ने बताया कि शहर के अजय विहार में ठेकेदार ने 10 दिन पहले ही इंटरलॉकिंग सड़क बनाई थी, जो बारिश के बाद ही टूट गई है। सड़क का लेवल ठीक न होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है। इतना ही नहीं, सीवरेज के मैनहाल भी छह इंची से ज्यादा ऊपर उठा दिए हैं। इस कारण पानी सीवरेज में जाने के बजाय सड़कों पर भरा रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों को फोन करके अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::

सड़क निर्माण में हुई धांधली साफ दिखाई दिख रही है। सड़क का लेवल ठीक नहीं है। सड़क जगह- जगह से टूटने लगी है। सड़क को बने हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं। इस पर विभाग को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। -बलदेव सिंह ज्यानी, कॉलोनी वासी। फोटो -31
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी गली में 66 नंबर मेरे घर है। गली के निर्माण में लीपापोती की गई है। सड़क बारिश के बाद टूटने लगी है। सड़क के दोनों ओर से ईंटें निकल रही हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसको लेकर कई बार ठेकेदार और जेई को फोन किए गए, कोई फोन नहीं उठाता है। अगर गलती से उठा भी लें तो बात तक नहीं करते।- बलराज सिंह खोसा, पूर्व प्रधान, बार एसोसिएशन ऐलनाबाद। फोटो- 32


:::::::::::::::::
सड़क के निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाएगी। ठेकेदार की अभी भगुतान नहीं किया गया है। घटिया निर्माण हुआ है तो सड़क दोबारा बनवाई जाएगी। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed