{"_id":"680fcbef275637da550d6a44","slug":"the-reservoirs-of-jamal-villages-water-tank-are-empty-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137059-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव जमाल के जलघर की डिग्गियां खाली सप्लाई बंद, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव जमाल के जलघर की डिग्गियां खाली सप्लाई बंद, ग्रामीण खरीद कर पी रहे पानी
Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव जमाल पास नहर पर लगी टैंकरों की लाइन।
चोपटा। ऐलनाबाद हलके के बड़े गांवों में शुमार गांव जमाल में पेयजल की कमी हो गई है। करीब 15,000 की आबादी वाले गांव के जल घर में की डिग्गियां खाली पड़ी हैं और ग्रामीण खरीद कर पानी पी रहे हैं।
नहरों रजवाहों के पास ट्रेक्टरों और टेंकरों की लंबी लाइन लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति टैंकर के हिसाब से 500 से 700 रुपये वसूले जा रहे हैं। वह भी नहरों से भरकर ले जाते हैं, जिनमें पानी गंदा और दूषित होता है। इससे गांव में बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। राजस्थान की सीमा पर बसे हरियाणा गांव जमाल में पिछले 15 दिनों से पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों में को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण भरत सिंह, बलवान सिंह, राहूल, कृष्ण बैनीवाल, मदन लाल, गणेश शर्मा ने बताया कि गांव के जल घर में बनी चार डिग्गियां खाली पड़ी है। जिससे पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। पिछले 15 दिनों से ग्रामीणों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। गांव में टैंकर चालक 500 से 700 रुपये वसूल करते हैं और वह भी आसपास से गुजरने वाली नहरों से गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि जमाल सिरसा जिले के बड़े गांव में शुमार है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से नहरों में पानी नहीं पहुंचने के कारण जहां एक और फसलें बिजाई नहीं हो रही है। वहीं, जल घर में पीने के पानी की समस्या विकराल बनी हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अगस्त 2023 में पीने के पानी की समस्या को लेकर गांव के दो ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। एक सप्ताह के बाद अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद ग्रामीण टंकी से नीचे उतरे थे।