{"_id":"6841d4d56ca22d6d4b03d5ad","slug":"the-promising-player-who-reached-the-village-after-winning-the-gold-medal-was-welcomed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139034-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव पहुंची होनहार खिलाड़ी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वर्ण पदक जीतने के बाद गांव पहुंची होनहार खिलाड़ी का स्वागत
विज्ञापन
ममता लॉयल के स्वागत में डीजे पर नाच कर वेलकम रोड शो खुशी जताते ग्रामीण व परिजन।
रोड़ी। रोड़ी के सरदूलेवाला रोड पर स्थित श्री कृष्ण गोशाला के बाहर 18वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद गांव लौटने पर होनहार खिलाड़ी रोड़ी निवासी ममता लॉयल ) व उसकी महिला कोच नवीन सिहाग का स्वागत किया गया। जिसमें ग्रामीणों व ममता लॉयल के परिजनों ने फूल-मालाएं डालकर उसका स्वागत किया। इस मौके पर ढोल भी बजाए गए और डीजे बजाकर नाचते हुए ममता लॉयल के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में उसके घर तक उसका ''वेलकम रोड शो'' भी निकाला गया।
बता दें कि 18वीं नेशनल ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद गांव लौटने पर होनहार खिलाड़ी ममता लॉयल ने सर्वप्रथम रोड़ी स्थित श्री श्री 1008 डेरा बाबा गोंसपुरी जी महाराज में माथा टेका और उसके बाद ''वेलकम रोड शो'' रोड़ी मेन बस स्टैंड व पुराने बस स्टैंड से होते हुए ममता लॉयल के घर तक पहुंचा। वहीं रास्ते में भी ग्रामीणों ने जगह-जगह पर काफिले व ममता लॉयल के ऊपर फूलों की बारिश की। सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, राजेंद्र सिंह देसूजोधा सहित अन्य नेताओं ने काफिले में शामिल होकर ममता लॉयल को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व सरपंच मेजर सिंह, पूर्व सरपंच महंत बलदेव दास, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह, रोड़ी थआना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक सिंह आदि मौजूद रहे।
ममता ने खेलों के साथ पढ़ाई में भी किया बेहतरीन प्रदर्शन
ममता लॉयल के पिता बलवंत सिंह लॉयल व उसकी माता सुमन देवी ने बताया कि ममता शुरू से ही पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उसने हाल ही में 12वीं कक्षा 90 प्रतिशत अंकों प्राप्त किए थे। पिछले तीन सालों से खेलों के साथ जुड़ी हुई है। ममता ने इतनी लग्न से खेलों के प्रति अपने आप को रखा, जिसकी बदौलत आज पूरा हरियाणा ममता लॉयल को बधाइयां दे रहा है। खिलाड़ी ममता लॉयल ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से खेलों की तैयारी जी-जान से कर रही थी। जिस मेहनत का फल उसे तीन साल बाद राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के रूप में मिला है। ममता की कोच नवीन सिहाग ने कहा कि तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद ममता ने यह स्वर्ण हासिल किया है।