फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The procurement agencies kept waiting, there was no arrival of wheat in the mandis even on the second day

खरीद एजेसिंया करती रहीं इंतजार, मंडियों में दूसरे दिन भी गेहूं की आवक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The procurement agencies kept waiting, there was no arrival of wheat in the mandis even on the second day
सिरसा अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शनिवार को दूसरे दिन भी अनाज मंडी में गेहूं की फसल नहीं आई। हालांकि विभिन्न खरीद एजेंसियां अपने स्तर पर गेहूं की फसल का इंतजार करती रही। ज्ञात हो कि 1 अप्रैल से ही गेेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी। लेकिन दो दिन गुजर जाने के बावजूद अभी तक कोई भी किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गेहूं की आवक में अभी कुछ समय लग सकता है। क्योंकि गेहूं में नमी के चलते अभी तक इसकी कटाई व कढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। क्योंकि बीते वर्ष अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिनों में मंडी में गेहूं की आवक आनी शुरू हुई थी। वहीं बार भी दो दिन पहले ही किसानों ने हाथ से कटाई शुरू की है। वैसे भी हाथ से कटाई की गई गेहूं मंडी में लेट से पहुंचती है, लेकिन कंबाइन से निकाली गई हर बार पहले पहुंचती है। लेकिन इस बार गेहूं में नमी के चलते अभी तक कंबाइन भी नहीं चल पाई है। हालांकि अधिकारियों को पहले से ही इस बात का अनुमान था कि गेहूं की फसल में समय लगेगा। वहीं शनिवार आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर इस बात की पुष्टी की है।
विज्ञापन

सरसों की आवक में हो रही बढ़ोतरी
मंडी में सरसों की आवक में तेजी से इजाफा हो रहा है, सीजन के शुरुआत से लेकर अब तक करीब 1 लाख 65 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आगामी दिनों तक सरसों की आवक में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान मनोहर मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक
गेहूं खरीद को लेकर शनिवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर लाल मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रधान मनोहरलाल मेहता ने कहा कि बेशक गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक मंडियों में गेहूं की फसल नहीं है क्योंकि अभी तक फसल पूरी तरह से पककर तैयार नहीं हुई है। फिर भी खरीद को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन ने गेहूं खरीद व आढ़तियों तथा किसानों के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने इस संदर्भ में मार्केट सचिव वीरेंद्र मेहता के साथ एक बैठक की थी। जिसमें उनके सहयोगी उपप्रधान प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुनाल जैन भी मौजूद रहे। जिसमें उन्होंने मंडी में पानी, बिजली, सफाई सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की ताकि गेहूं खरीद सीजन में किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed