{"_id":"68ceeabd666a0ca5b3035223","slug":"the-problem-of-the-residents-who-were-troubled-for-16-days-was-solved-the-department-installed-a-new-transformer-sirsa-news-c-128-1-sir1002-144645-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 16 दिनों से परेशान कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान, विभाग ने लगाया नया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 16 दिनों से परेशान कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान, विभाग ने लगाया नया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
नया ट्रांसफार्मर
ओढां। खराब ट्रांसफार्मर के चलते विद्युत आपूर्ति ठप होने से पिछले 16 दिनों से परेशान गांव जलालआना में कॉलोनीवासियों की समस्या का शनिवार को आखिर समाधान हो गया है। बिजली निगम के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देते हुए खराब ट्रांसफार्मर की जगह 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने चैन की सांस ली।
गौरतलब है कि गांव जलालआना में सालमखेड़ा रोड पर स्थित कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब से ठप हुई विद्युत आपूर्ति के कारण कॉलोनी वासी पिछले 16 दिनों से परेशान हो रहे थे। बिजली न आने के चलते जहां उनका दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई थी बल्कि उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो कर रह गए थे। कॉलोनी वासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने शनिवार को 16 दिनों से अंधेरे में लोग, बिजली निगम की लापरवाही से बेहाल... नामक शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था।
इसके बाद बिजली निगम हरकत में आया और तुरंत ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने कुछ घंटों में पुराने ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगा दिया। इसके बाद ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था फिर से बहाल हो गई। कॉलोनी वासियों ने कहा कि उन्हें पिछले 16 दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। वहीं बिजली न होने से रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलने पर निगम का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -पिछले कुछ दिनों से बिजली सप्लाई बाधित होने से पीने के पानी की समस्या आ रही थी। मोटरें न चलने के कारण पैसे लगाकर टैंकर मंगवाने पड़ रहे थे। ऐसे में ट्रांसफार्मर लगने से राहत मिली है।
- गुरमेल सिंह, कॉलोनीवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -
बिजली ने आने से गर्मी के कारण बुरा हाल था। बच्चे, महिलाओं और पशुओं को परेशानी हो रही थी। वहीं मच्छर भी कहर बरपा रहे थे। अब जाकर राहत मिली है। - मंधर सिंह, कॉलोनीवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्कूल का काम करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं थी। लाइट न होने के कारण अंधेरा छाया रहता था। वहीं गर्मी भी परेशान कर रही थी। - लवप्रीत सिंह, कॉलोनीवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -
कॉलोनीवासियों की समस्या को देखते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। आपूर्ति सुचारू हो चुकी है। आमजन को निगम की ओर से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- विक्रम कंबोज, एसडीओ, बिजली निगम।