फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The problem of drinking water created in the village due to non-construction of water house, villagers staged a sit-in

जलघर का निर्माण न होने से गांव में बनी पेयजल की समस्या, ग्रामीणों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The problem of drinking water created in the village due to non-construction of water house, villagers staged a sit-in
सिरसा बिजली पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे गांव बकरियांवाली के ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव रंगडीखेड़ा में नए जलघर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन दो वर्ष से कार्य पूरा न होने के कारण अब गांव में पेयजल की समस्या बन गई। जिसके चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के गुरुद्वारे में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने गांव में पानी के टैंकर भिजवाने और बकरियांवाली नहर से गांव में पेयजल सप्लाई दिए जाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीण गांव के गुरुद्वारे में एकत्र हुए। वहीं ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों द्वारा पानी की समस्या को लेकर धरना देने की जानकारी मिलने के बाद जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एसई जसवंत सिंह, एक्सईएन भानुप्रताप, एसडीई विजय कुमार और जेई दिव्या धरना स्थल पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बीते दो वर्ष से उनके गांव में जलघर के निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन अब तक वह पूरा नहीं हो पाया। नहर में पानी न आने के कारण गांव में पेयजल की समस्या बन गई है। बिजली की सप्लाई न दिए जाने से ट्यूबवेल भी बंद पड़े हैं। जिससे ग्रामीण रुपये देकर पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने बकरियांवाली नहर से पानी की सप्लाई देने ओर जब तक जलघर का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता गांव में टैंकर भिजवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पेयजल व बिजली किल्लत को लेकर गांव बकरियांवाली के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
सिरसा। गांव बकरियावाली के ग्रामीणों ने बिजली व पेयजल किल्लत के चलते सोमवार को एसडीएम जयवीर यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व पानी की समस्या को दूर करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बकरियांवाली में जलघर होने के बावजूद भी पेयजल संकट गहरा गया है, और इसके साथ ही बिजली किल्लत के चलते गर्मी से लोगों को बूरा हाल हो रहा है। बिजली न आने से किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है तो वहीं पेयजल आपूर्ति न होने से लोग प्यास से व्याकुल हो रहे है। महंगे दामों में टैंकर से पेयजल सप्लाई मंगवाई जा रही हैं। क्योंकि नहर बंदी होने की वजह से जलघर में नहरी पानी नहीं है और इसी के चलते लोगों के घरों में ट्यूबवेल से पानी दिया जा रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं तो वहीं पेट खराब होने की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इसी के चलते सोमवार को ग्रामीण एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम जयवीर यादव को ज्ञापन सौंपकर समस्या केे जल्द दूर करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लाधूराम पूनिया, जयसिंह कासनियां, डॉ. आशाराम धानक, सुरजा राम बाना व मास्टर जीतराम सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed