फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The political wing of Dera Sacha Sauda Sirsa has decided for Punjab Assembly elections 

डेरा सिरसा का फैसला: पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को खुलकर समर्थन नहीं, वोट उसी को जिसने...

Sat, 19 Feb 2022 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

डेरा की राजनीतिक विंग द्वारा अनुयायियों तक गुपचुप तरीके से ही संदेश भेजे जाएंगे क्योंकि इस बार डेरा खुलकर अपने फैसले को सार्वजनिक नहीं करेगा। ऐसे प्रत्याशी को डेरे का समर्थन मिलेगा जिसका व्यवहार डेरे के प्रति नरम रहा हो, कभी विरोध न किया हो और उल-जलूल बयानबाजी न की।

विज्ञापन
The political wing of Dera Sacha Sauda Sirsa has decided for Punjab Assembly elections 
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए डेरा सच्चा सौदा सिरसा के राजनीतिक विंग ने फैसला कर लिया है। डेरा सच्चा सौदा के मुखी और अनुयायियों पर बेअदबी मामले को ध्यान में रखते हुए चुनाव के दौरान इस बार सोच-समझकर फैसला लिया गया है। कांग्रेस के प्रति नाराजगी दिखाते हुए किसी भी एक पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन करने के बजाय विधानसभा सीट के अनुसार सभी प्रत्याशियों की कुंडली पर अनुसंधान कर निर्देश जारी किए हैं। डेरा उसी प्रत्याशी का समर्थन करेगा, जिसने कभी डेरा के खिलाफ बयानबाजी न की हो, मौन रहा हो और नियमित रूप से जुड़ा हो।

विज्ञापन


डेरा की राजनीतिक विंग द्वारा अनुयायियों तक गुपचुप तरीके से ही संदेश भेजे जाएंगे क्योंकि इस बार डेरा खुलकर अपने फैसले को सार्वजनिक नहीं करेगा। ऐसे प्रत्याशी को डेरे का समर्थन मिलेगा जिसका व्यवहार डेरे के प्रति नरम रहा हो, कभी विरोध न किया हो और उल-जलूल बयानबाजी न की। इतना ही नहीं ऐसे प्रत्याशी भी डेरा ने पसंद किए हैं, जो नियमित रूप से उनसे जुड़ा रहा हो। 

विज्ञापन

बेअदबी मामले को नहीं भूला डेरा

पंजाब में बेअदब मामले को लेकर जो भी भी डेरा ने झेला है, उसे अभी तक भुला नहीं पाया है। पंजाब में चुनाव के दौरान इस बात को खास ध्यान में रखते हुए डेरा ने रिसर्च की है और किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने से पहले इस बात का खास ध्यान रखा है कि बेदबी मामले में उस प्रत्याशी का कैसा रुख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेरामुखी के समधी के पक्ष में अनुयायी, पहले ही मिल चुका समर्थन

डेरामुखी गुरमी राम रहीम सिंह के समधी हरमिंदर जस्सी की टिकट कांग्रेस ने काट दी थी। ऐसे में जस्सी अब तलवंडी साबो से आजाद उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। डेरा की राजनीतिक विंग ने जस्सी को पहले ही समर्थन दे चुकी है। डेरा ने पंजाब में कांग्रेस सरकार पर बेअदबी मामले में राजनीतिक रंजिशन काम करने के गंभीर आरोप भी लगाए। ऐसे में टिकट कटने के बाद डेरा अनयायियों ने जस्सी का खुलकर समर्थन किया है और प्रचार में भी भाग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed